पिता की डांट से नाराज नाबालिग ने की आत्महत्या, ऑनलाइन गेम से जुड़ा है मामला
UP News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:15 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:15 AM
Ghaziabad News : आजकल युवाओं में ऑनलाइन गेम (Online Game) का बड़ा क्रेज है। ऑनलाइन गेम के आगे युवा अपने माता-पिता की बात भी नहीं सुनते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक नाबालिग ने सिर्फ इस बात पर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया क्योंकि उसके पिता ने उसे ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया था। चलिए जानते हैं पूरा मामला।
युवाओं और बच्चों में आजकल ऑनलाइन गेमिंग की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई है जिसके आगे वो किसी को कुछ नहीं समझते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी ऑनलाइन गेम खेलता है तो आपको उसे अलर्ट करने की जरूरत है ताकि आपका बच्चा भी ऑनलाइन गेमिंग के चलते कोई गलत कदम न उठा ले। हाल ही गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को एक नाबालिग को उसके माता-पिता ने ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया तो उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पिता ने ऑनलाइन गेम खेलने से किया था मना
जानकारी के मुताबिक, एक दंपती ने अपने नाबालिग बेटे को ऑनलाइन गेम खेलने से मना कर दिया जिसके बाद किशोर ने बिना सोचे-समझे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दंपती ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और शव के अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल निवास स्थान ले गए। इसके अलावा नाबालिग ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए डांटा था।
2 लाख रुपये हार गया था किशोर
इस मामले में क्षेत्र की सहायक एसीपी ने बताया कि, नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटे ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए दो लाख रुपये गंवा दिए थे, जिसके लिए उसे डांटा गया थ। माता-पिता ने नाबालिग को डांटा और सुबह काम पर जाने से पहले ऑनलाइन गेम नहीं खेलने के लिए कहा। जब वे घर लौटे तो उन्हें नाबालिग बेटे के शव छत पर लगे एक हुक से लटका हुआ मिला।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।