गाजियाबाद में मीट फैक्ट्री के सुपरवाइजर को गोली मारी
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:15 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:15 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि गाजियाबाद में थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के सबसे व्यस्त रोड बुध चौक के पास एक युवक को दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। यल युवक को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार शाम थाना इंदिरापुरम पुलिस को बुद्ध चौक रोड के पास युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि अर्थला निवासी राज खान (40 वर्ष) अपनी भतीजी सना खान के साथ बाइक से इंदिरापुरम में बुध चौक के पास सर्विस रोड पर जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश आए और रजा खान की पसली में गोली मारकर चले गए।
Ghaziabad News
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक मीट फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। वह फैक्ट्री का सामान लेने अपनी भतीजी के साथ अर्थला से इंदिरापुरम जा रहे थे। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकडऩे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल से फैक्ट्री तक के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। वसुंधरा पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से 150 मीटर दूर घायल की बाइक और मोबाइल पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। Ghaziabad News