दुहाई रैपिड स्टेशन के पास बड़ा हादसा, चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्री पर पलटी कार
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में एक झकझोर देने वाला हादसा हुआ है। दिल्ली-मेरठ रोड पर दुहाई के पास सड़क किनारे एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे एक बुजुर्ग और उनकी बेटी को कुचलते हुए पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या है पूरा मामला?
गाजियाबाद पुलिस कमीश्नरेट के एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि मोरटा निवासी वेदप्रकाश का दुहाई में रैपिड स्टेशन के पास खोखा है। वह अपनी बेटी प्रिया के साथ मिलकर खोखा चलाते था। वेदप्रकाश और उसकी बेटी खोखा बंद कर सोने चले गए। दोनों पास में चारपाई बिछाकर सो गए। सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच मुरादनगर की ओर जा रही एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई फिर चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्री को कुचलते हुए पलट गई। इस हादसे से पास खड़े लोग सहम गये।
मामले में एडीसीपी ने क्या कहा? Ghaziabad News
इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने पिता-पुत्री व कार में सवार दोनों लोगों को उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल लेकर आई थी जहां खोका संचालक वेद प्रकाश और दिल्ली पुलिस के सिपाही सत्यनारायण की मौत हो गई व गाड़ी में बैठे बीएसएफ के जवान विश्वास और वेदप्रकाश की बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।