गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में गिरी लिफ्ट, 6 लोग घायल
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:06 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:06 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गाजियाबाद अहिंसाखंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा सोसाइटी के बी-ब्लॉक में हुआ, जब लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से सीधे तीसरी मंजिल पर आ गई। इस हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे में लिफ्ट में सवार लोगों को कुछ चोटें भी आई हैं।
Ghaziabad News
क्या है पूरी घटना?
आपको बता दें कि इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी, इसके मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से लोग काफी डरे हुए है। क्योंकि सोसाइटी में बार- बार लिफ्ट गिरने का हादसा हो रहा है। दरअसल गाजियाबाद की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में गुरुवार को सातवीं मंजिल से तीसरी मंजिल पर लिफ्ट गिरने से कई लोग घायल हो गए। लिफ्ट के फंसने से लोगों में अफरा तफरी मच गई थी।
सोसाइटी में रहने वाले अंकित ने बताया कि वे परिवार के साथ 10वीं मंजिल पर रहते हैं और गुरुवार को उनकी सास आरती शर्मा, भाई सिद्धार्थ और बहन अंकुशा उनसे मिलने के लिए उनके घर आए थे। इसी दौरान रात में जब वे अपने बेटे विराज और बेटी ईशाना के साथ सभी लोगों को छोड़ने के लिए लिफ्ट में चढ़े, तो लिफ्ट 10वीं से सातवीं मंजिल तक तो ठीक चली।
10 मिनट तक फंसे रहे लोग
मगर अचानक सातवीं मंजिल से लिफ्ट तेजी से नीचे आने लगी और दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच में आकर फंस गई। इस बीच लिफ्ट की लाइट और पंखा दोनों बंद हो गए। 10 मिनट तक लिफ्ट फंसने के बाद गार्ड ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला।
इससे पहले भी हो चुके है कई हादसे
इस घटना के बारे में अंकित ने बताया कि उनकी सास को घुटने में, बहन और भाई को हाथ और पैर पर खरोंच आई है। स्थानीय निवासी प्रिया बिष्ट ने बताया की दोपहर में भी पांच मिनट के लिए एक बच्चा और महिला लिफ्ट में फंस गए थे। जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया था। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट फसने की समस्या आ रही है। अब तक सोसायटी में एक दर्जन से अधिक लिफ्ट की घटनाएं हो चुकी हैं। एओए अध्यक्ष बलविंदर परिहार का कहना है तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट खराब हो गई थी। लिफ्ट में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जल्दी उसे ठीक कराने का काम पूरा हो जाएगा।
https://twitter.com/singhshakti1982/status/1806540569822519501