BSP के पूर्व विधायक असलम चौधरी गिरफ्तार, करोड़ों की रंगदारी का आरोप
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:07 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:07 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक और सपा नेता असलम चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ फर्जी एग्रीमेंट के जरिए करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। साथ ही जमीन के मालिक से इस कब्जे को छोड़ने के बदले दो करोड़ मांगे थे।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी के पूर्व विधायक 7 सितंबर, 2022 को फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। असलम चौधरी ने जमीन के मालिक आदिल राजा से जमीन छोड़ने के बदले दो करोड़ की मांग रखी थी। दरअसल गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने 3 सितंबर, 2023 को इस मामले का संज्ञान लिया और इस बारे में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने असलम चौधरी और उनके साथियों जुनेद टाटा और जुबेर टाटा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।