गाजियाबाद में लू को लेकर जिला प्रशासन का अलर्ट, लोगों को दी ये सलाह
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:54 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:54 PM
Ghaziabad News : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाएगी। गाजियाबाद में तापमान में तेज वृद्धि होने के साथ ही लू का प्रकोप रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।
Ghaziabad News
गजियाबाद जिला प्रशासन ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने कहा कि सावधानी बरतें और हीटवेव से बचें। एडीएम (एफआर) सौरभ भट्ट ने बताया कि हीटवेव के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐंठन की शिकायत आती है। इसके कारण कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। शहरी क्षेत्रों में तापमान उच्चतम हो जाने से स्थिति खराब हो जाती है। उन्होंने वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिला और बीमार लोगों हीटवेव (लू) से बचने के लिए सलाह दी है।
लू से बचने के लिए क्या करें
कड़ी धूप में बाहर जाने से बचें।
हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें
धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें।
नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छाछ, आमपना का इस्तेमाल करें।
कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे आदि का इस्तेमाल करें।
हीट वेव में ये ना करें ये काम
भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियां न करें।
उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें।
शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं।
दोपहर में जब दिन का तापमान अधिक हो उस दौरान खाना पकाने से बचें। रसोई घर को हवादार बनाएं रखने के लिए खिड़की और दरवाजे खुले रखें।