एमएमजी अस्पताल से चुराया बच्चा, 35 लाख में बेचने का सौदा, गाजियाबाद में पकड़ा गिरोह
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:07 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:07 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ऑन डिमांड बच्चा चोरी कर उसे लाखों रुपये में बेच देता था। गाजियाबाद पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमे महिलाएं भी शामिल है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला गाजियाबाद के थाना वेव सिटी का है, जहां महरौली निवासी विनोद ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी पत्नी सृष्टि 5 अगस्त को अपने चार माह के नवजात बच्चे और कविता नामक युवती के साथ जिला एमएमजी अस्पताल गई थी।जिस ऑटो में उनकी पत्नी सवार थी उसमे पहले से एक महिला सविता बैठी थी। परिचय होने के बाद जब वह अस्पताल पहुची तो कविता ने सविता को बच्चा पकड़वा दिया और कविता सृष्टि को पर्ची बनवाने के बहाने काउंटर पर ले गई, इस दौरान सविता बच्चा चोरी कर फरार हो गई।
10 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश
इस घटना के बाद पूरे गाजियाबाद शहर में सनसनी फैल गई। गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई और बच्चे को ढूंढने के लिए टीमों का गठन किया। टीम ने बच्चे को ढूंढने के लिए लोकल इनपुट तथा सीसीटीवी कैमरो की छानबीन शुरू कर दी और घटना के 10 घंटों के अंदर नवजात बच्चे को सकुशल उसके माता पिता को लौटा दिया।गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
35 लाख में हुआ सौदा
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का मास्टर माइंड लतीफ है। गाजियाबाद पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। लतीफ फूलबाई का प्रेमी है। सृष्टि फूलबाई के पास ही रहती है। सृष्टि को 4 माह पूर्व एक बच्चा पैदा हुआ था जिस पर लतीफ और उसकी प्रेमिका फूलबाई की नजर थी। लतीफ उस नवजात का अपहरण कर उसे बेचना चाहता था। लतीफ का किन्ही अज्ञात लोगों से नवजात को बेचने के लिए 35 लाख रुपये में सौदा भी हो गया था। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल लोकेश अरोड़ा, कविता अरोड़ा, सुलेखा देवी, फूलबाई और कविता को गिरफ्तार किया है
बेटी को भी धकेला काली दुनिया में
अपनी पैसों की प्यास मिटाने के लिए इस कलयूगी माँ ने अपनी बेटी को भी इस माया जाल में धकेल दिया। फूलबाई ने अपनी बेटी कविता को सृष्टि के साथ हॉस्पिटल भेजा था जहां प्लान के अनुसार फूलबाई की बेटी कविता ने सृष्टि का ध्यान भटकाकर बच्चा चोरी करवाया ।
पुलिस खंगाल रही इतिहास
गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने 3 महीने पहले भी झुग्गी झोपड़ी थाना क्षेत्र मधुबन बापुधाम से इसी तरह एक बच्चा चोरी किया और बीच दिया था। पुलिस इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और लतीफ को भी पकड़ने के लिए उसके अड्डों पर दबिश दे रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।