गाजियाबाद की नवीन फल मंडी में बुलडोजर का बड़ा एक्शन, अवैध कब्जे को मिट्टी में मिलाया
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के साहिबाबाद की नवीन फल और सब्जी मंडी में आज सोमवार यानी 2 सितंबर को अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई की गई। यहां 27 बीघा जमीन पर बने किसानों के चबूतरों पर कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पीएसी व गाजियाबद पुलिस कमिश्नेरट की पुलिस तैनात थी। यहां किसानों को अपने ही चबूतरों पर सब्जी और फल बेचने नहीं दिया जा रहा था।
Ghaziabad News
साहिबाबाद स्थित नवीन फल सब्जी मंडी में व्यापारियों की बार-बार की गई शिकायतों के बाद अब मंडी की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि बीते 30 अगस्त को 27 बीघे में बने फसल बेचने के चबूतरों को कब्जामुक्त कराने का आदेश मंडी निदेशक लखनऊ द्वारा जारी किया गया था। मंडी में किसानों के फसल बेचने के लिए बनाए गए चबूतरों पर कुछ दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिनके पास लाइसेंस भी नहीं है। इन दुकानदारों द्वारा कब्जा किए गए चबूतरों की वजह से किसानों को अपनी फसल बेचने में कठिनाई हो रही थी। व्यापारियों के लगातार शिकायत करने के बावजूद पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। किसानों की समस्या बढ़ती गई, और अंततः मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद कार्रवाई के आदेश आए थे।
[video width="848" height="478" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/R5UPkukJordneDAd.mp4"][/video]
मंडी वित्त नियंत्रक द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में पाया गया कि किसान चबूतरों पर लोग कब्जा कर चुके हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर मंडी निदेशक ने आदेश जारी किए हैं कि इन अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय ने पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन को पत्र लिखकर शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी तैनात करने की मांग की थी, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई विवाद या दंगा न हो। सोमवार दोपहर जिला प्रशासन का दस्ता भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ नवीन फल और सब्जी मंडी पहुंचा तथा यहां किसानों के चबूतरों पर किए गए अवैध कब्जे तथा टीनशेड को तोड़ दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।