गाज़ियाबाद के लॉकअप में कोबरा का वीडियो बनने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:31 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:31 AM
Ghaziabad News : अगर आपको याद हो तो एक महीने पहले गाज़ियाबाद क्षेत्र के एक थाने के लॉकअप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में थाने के लॉकअप के अंदर एक कोबरा साँप देखने को मिला था। वायरल वीडियो से गाज़ियाबाद पुलिस की व्यवस्था की पोल खुल गई थी।अब गाज़ियाबाद पुलिस कमीशनरेट ने इस मामले में बड़ी कार्यवाही की है।
क्या है पूरा मामला Ghaziabad News
आपको बतादे की यह पूरा मामला गाज़ियाबाद के मधुबन बापुधाम थाने का है जहां 11जून को पुलिस लॉकअप के अंदर कोबरा साँप घुस आया। कोबरा सांप को देखते ही पूरे पुलिस स्टेशन स्टेशन में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय लॉकअप के अंदर कोई नहीं था। पुलिस ने कोबरा सांप की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी और समय रहते ही वन विभाग के अधिकारियों ने आकर साँप को पकड़ लिया।
व्यवस्था की खुली पोल
पुलिस लॉकअप में घुस आए कोबरा साँप को गाज़ियाबाद पुलिस कमीशनरेट के एक सिपाही ने अपने फ़ोन में वीडियो बनाकर क़ैद कर लिया। पुलिस कर्मी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गई।वायरल वीडियो में गाज़ियाबाद पुलिस कमीशनरेट की व्यवस्था की पोल खुल गई। गाज़ियाबाद पुलिस कमीशनरेट के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकअप में घुसे कोबरा सांप की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल ने से पुलिस कर्मी ने थाने की गोपनीयता भंग की है।पुलिस कर्मी का ऐसा करना थाने की गोपनीयता को मद्देनज़र रखते हुए उचित नहीं है। इसलिए पुलिस कर्मी को लाइन हाज़िर करने का फैसला लिया गया है। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।