ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:52 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:52 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल हो। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।
ट्रेन की चपेट में आया युवक
गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद खदान में रहने वाले चेतन पुत्र योगेंद्र 22 वर्ष सुबह करीब 6:30 बजे रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था इसी दौरान अचानक चेतन ट्रेन की चपेट में आ गया ट्रेन की चपेट में आने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गई चेतन की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। Ghaziabad News