गाजियाबाद के 3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले 5 लोग
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:38 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:38 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल गाजियाबाद के लोनी में 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। बताया जा रहा है आग नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसकी वजह से घर में फंसे लोगों को बाहर नहीं निकल पाए, और उनकी मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि गाजियाबाद के एक मकान में आग लग गईष जिसके बाद ऊपर रह रहे परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके। क्योंकि आग ग्राउंड फ्लोर में लगी थी, उन्होंने इधर-उधर जाकर काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सबसे दर्दनाक बात यह है महिला और बच्चे अपनी जान बचाने के लिए चीखते रहे है, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
Ghaziabad News
खबर के मुताबिक घर में फोम की शीट काफी मात्रा में स्टोर करके रखी गई थी, इसी के साथ घर में कई केन में कोई केमिकल भी रखा हुआ था, जिससे आग तेजी के साथ फैल गई। आशंका है कि यहां फोम की शीट का इस्तेमाल किसी काम में किया जा रहा था। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसके बाद आग ने भीषण रुप ले लिया। तंग गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मकान तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी थी। होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी कहानी साफ हो जाएगी। Ghaziabad News