गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी भीषण आग, परिवार के 6 लोग झुलसे
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:00 AM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:00 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में बुधवार सिलिंडर में गैस लीकेज होने की वजह से भीषण आग लग गई। आग में परिवार के छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित नीलमणि कॉलोनी में बुधवार को अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विनाशक रूप धारण कर लिया जिसमे परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गये। पास में रहने वाले लोगों में भी अफऱा तफऱी मच गये। मौजूद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी। ग़ाजियाबाद पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है ।
दिल्ली के सफ़दरजंग किया रेफेर
ACP साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद घर में मौजूद 6 लोग झुलस गये। झुलसे लोगों की पहचान प्रमोद, उनकी पत्नी रेनू, प्रमोद का साला अजय, दोस्त दीपक, कान्हा, लड्डू (7 माह) पुत्र प्रमोद के रूप में हुई है। ACP ने बताया कि आग में झुलसे लोगों की हालत गंभीर है। सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है।
आग लगने की पहली घटना नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक़ यह आग लगने की पहली घटना नहीं है। ग़ाजियाबाद जिले में पिछले 6 महीने में 20 से अधिक घटनाएँ हो चुकी है। गैस लीकेज से आग लगने की घटनाओं में बड़ी कमियाँ भी सामने आयी है।कई बार देखा गया है कि महिलाएं या अन्य लोग रसोई में खाना बनाने से पहले सिलिंडर को चेक नहीं करते। रात के समय भी रेगुलेटर को चालू अवस्था में छोड़ देते हैं जिससे आग लगने की स्थिति पैदा होती है ।
ये करे बचाव
-खाना बनाने के बाद गैस का रेगुलेटर से बंद कर दें।
-सिलिंडर के पाइप और रिफिलिंग पॉइंट को रोजाना चेक करते रहें।
-सिलिंडर को उठाकर खुली जगह में फेंक दें। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
-सिलिंडर को समय-समय पर पानी से चेक करते रहे। गैस लीकेज होने पर उसमें बुलबुले उठेंगे। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।