एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर दी धमकी! गाजियाबाद में FIR दर्ज
Elvish Yadav
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:24 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:24 PM
Elvish Yadav : फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आए दिन चर्चाओं का हिस्सा बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर एल्विश यादव मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव पर नोएडा के बाद गाजियाबाद में भी FIR दर्ज की गई है। बता दें कि यह मामला यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके साथियों के खिलाफ स्नेक वेनम तस्करी से जुड़ा हुआ है।
स्नेक वेनम तस्करी से जुड़ा है मामला
गाजियाबाद में यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके साथी तीन नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक वर्ष पहले हुई स्नेक वेनम तस्करी से जुड़ा हुआ है जिसे लेकर एक शिकायत दर्ज की गई थी। गाजियाबाद के रहने वाले सौरभ गुप्ता ने अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि उनके भाई गौरव गुप्ता ने नोएडा के थाना सेक्टर-49 में एल्विश यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ स्नेक वेनम तस्करी की शिकायत की थी।
एल्विश और उनके साथी दे रहे जान से मारने की धमकी
गौरव गुप्ता का आरोप है कि शिकायत के बाद से ही एल्विश यादव और उसके साथी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गौरव ने इस मामले की शिकायत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से भी की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया और गाजियाबाद के न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-3 ने थाना नंदग्राम पुलिस को आदेश दिया कि वह एल्विश यादव और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करें और दस दिनों के अंदर मामले की स्थिति रिपोर्ट न्यायालय को प्रस्तुत करें। Elvish Yadav