भाजपा की हार पर अयोध्या वासियों को गाली देने वाला दक्ष चौधरी गिरफ्तार
Ghaziabad News
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:18 PM
ग़ाज़ियाबाद न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:18 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाले दो युवक को गाजियाबाद (Ghaziabad) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अयोध्या में बीजेपी की हार के बाद वीडियो बनाकर वहां के लाखों लोगों को गालियां दे रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हुआ था।
हिन्दु रक्षा दल से जुड़े हैं दोनों
यह मामला UP के गाजियाबाद जिले का है। यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कार में बैठे दो युवक दक्ष चौधरी और अनु चौधरी दोनों भाजपा की हार के बाद अयोध्या के लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों वहां के लाखों लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी कर रहे हैं। दोनों युवक हिंदू रक्षा दल से जुड़े हैं। दोनों युवकों पर गाजियाबाद पुलिस ने संबंधित धाराओं से मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
वीडियो में अभद्र टिप्पणी कर रहे दक्ष चौधरी ने 20 दिन पहले दिल्ली में कैंपेन के दौरान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारा था। हलांकि कन्हैया कुमार ने दक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया था इस लिए उसकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। इसे पहले दक्ष चौधरी और अनु चौधरी दो अन्य लडक़ों के साथ जूते पहनकर एक मस्जिद में घुस गये थे जिसके बाद विवाद हुआ था। दोनों युवको पर गाजियाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 295ए, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे पर भी गुंडागर्दी कर लोगों को धमकाने और डरने का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दो शख्स अयोध्या में वोटरों पर धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी कर रहे थे। इसका संज्ञान लेकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है उन्होंने बताया कि दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Ghaziabad News :
गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार में बैठे दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दक्ष चौधरी नाम का युवक अयोध्या में भाजपा की हार से नाराज होकर स्थानीय लोगों को गाली देते और धार्मिक भावना भडक़ाते दिखा। वीडियो में उसका कहना है कि अयोध्या वासियों ने भाजपा के साथ गलत किया है। लोगों ने भगवान श्री राम को मंदिर में लाने वाली भाजपा के लिए अपने नमक का फर्ज अदा नहीं किया। इसके आगे वह कहता है कि जिस पार्टी ने राम मंदिर की मांग करने वाले लोगों पर गोलियां चलवाईं, उसे ही वोट देकर जितवा दिया।
इसी बीच दक्ष के बराबर में बैठे गरिमा गार्डन निवासी अनु चौधरी ने भी अयोध्या के लोगों के लिए गाली गलौज की। एक्स अकाउंट पर वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत डीसीपी ने पुलिस को धार्मिक भावना भडक़ाने के मामले में टीलामोड़ थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य मानकर अनु चौधरी और दक्ष चौधरी के खिलाफ धार्मिक भावना भडक़ाने गाली गलौज देने का मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि गरिमा गार्डन निवासी अनु चौधरी और दक्ष चौधरी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। Ghaziabad News