Pushpa 2 की सक्सेस के बीच मुश्किल में घिरे अभिनेता अल्लू अर्जुन, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:12 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:12 AM
Entertainment News: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन इस फिल्म की सक्सेस के बीच अब अभिनेता मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं।
दरअसल हैदराबाद में फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। अब इसी मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो गया है।
पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे अल्लू अर्जुन:
अभिनेता अल्लू अर्जुन बुधवार रात को हैदराबाद के संध्या थियेटर में चल रही पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक से पहुंचे थे। ऐसे में थिएटर के बाहर मौजूद उनके फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब हो गए, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। पुलिस ने काफी कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन फिर भी इस भगदड़ में सांस घुटने की वजह से कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल है। इसी मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनके सिक्योरिटी टीम के साथ-साथ थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ, चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
तय समय से लेट पहुंचे थे अभिनेता:
खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग के दौरान निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे थे, जिसकी वजह से फैंस की ढेर सारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। ऐसे में अभिनेता के थिएटर पहुंचते ही भीड़ उनसे मिलने के लिए बेकाबू हो गई। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।
पुष्पा 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड