Youtuber Armaan Malik ने कर दी सारी हदें पार, फिर दोहराया थप्पड़ कांड
Armaan Malik
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:27 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:27 AM
Armaan Malik : अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बने रहने वाले मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के कंटेस्टंट अरमान मलिक (Armaan Malik) एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल Armaan Malik ने एक बार फिर वही गलती कर दी है जो उन्होंने Bigg Boss के घर में की थी। जिसके बाद Armaan Malik को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
अपनी दोनों बीवियों के साथ रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री करने वाले अरमान मलिक ने घर में बवाल काटने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। शो में अरमान ने ना सिर्फ कंटेस्टेंट के साथ जमकर झगड़े किए थे बल्कि घर का रूल तोड़ते हुए विशाल पांडेय को थप्पड़ तक जड़ दिया था। जिसके बाद विशाल के फैंस ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अरमान मलिक एक बार फिर थप्पड कांड कर चर्चाओं में आ गए हैं।
Armaan Malik ने युवक को जड़ा थप्पड़
दरअसल यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है। जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में हुए थप्पड़ कांड का एक्ट भी शामिल किया है। अरमान के इस गाने का नाम ‘पल्लो लटके’ है। इस गाने के टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान की दूसरी बीबी कृतिका मलिक फोन से सेल्फी ले रही है इसी बीच एक युवक कहता है कि, भाभी कितनी सुंदर लग रही है। जिसके बाद अरमान मलिक गुस्से से लाल-पीले हो जाते हैं और उसका कॉलर पकड़कर उसे एक थप्पड़ जड़ देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशाल के साथ हुआ थप्पड़ कांड काफी सुर्खियों में रहा। जिसे अरमान ने 'पल्लो लटके' में रिक्रिएट किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=5DJSHbuvWsg&t=86s
यूजर्स कर रहे जमकर कॉमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट करने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा Armaan Malik को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शो में शामिल सभी कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं लेकिन अरमान और उनकी दोनों बीवियां अब तक पुरानी यादों में ही खोई हुई हैं और 'बिग बॉस' के नाम पर लोगों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर कॉमेंट करते हुए कहते हैं कि, दरअसल अरमान, कृतिका और पायल अब सलमान खान के बिग बॉस में शामिल होने के लिए कंट्रोवर्सी में आने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कुछ यूजर अरमान पर निशाना साध रहे हैं। फिलहाल अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों की तरफ से अब तक किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।