नीता अंबानी के जरदोजी से बने घाघरे पर किसके थे नाम? शादी में छाया डिजाइनर घाघरा
Nita Ambani
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:32 AM
Nita Ambani : दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई। जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल रही और कपल की शादी को बेहद यादगार बनाया। Anant-Radhika की शादी किसी त्योहार से कम नहीं थी। अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनेता, बिजनेस टाइकून तक शामिल रहें वहीं दोनों की आशीर्वाद सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई कथावाचक भी नए-नवेले, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे।
Nita Ambani के घाघरे का था खास मतलब
अनंत-राधिका की शादी में अंबानी परिवार ने मंहगे से मंहगे डिजाइनर के कपड़े पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन अगर किसी के कपड़े ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा तो वो थी मुकेश अंबानी की लविंग वाइफ नीता अंबानी। अनंत-राधिका की शादी में Nita Ambani ने जो ड्रेस पहना वो काफी शानदार था क्योंकि नीता के ड्रेस ने प्राचीन भारतीय वास्तुकला की भव्यता को दर्शाया। अपने छोटे बेटे की शादी में नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा हाथ से कढ़ाई की गई जरदोजी घाघरा पहना था, जिसे काशी के मंदिरों की स्थापत्य कला को प्रतिबिंबित करने के लिए बड़े ही बारीकी से तैयार किया गया था।
नीता के ब्लाउज में लिखे थे इनके नाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कस्टम अबू जानी संदीप खोसला स्टेटमेंट ब्लाउज पीस उनके बच्चों, पोते-पोतियों का नाम लिखा हुआ था। अपने इंस्टाग्राम पर डिजाइनर अबू जानी ने उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, "मंदिर वास्तुकला की शाश्वत दिव्यता के लिए अबू संदीप के प्यार को सबसे शानदार ढंग से व्यक्त करता है।" इसमें काशी की वास्तुकला और मंदिरों से प्रेरित शानदार हाथ की कढ़ाई है और इसे एक विशेष आभूषण वाले ब्लाउज के साथ जोड़ा गया है जिसमें पूरे हाथ से कढ़ाई किए गए झुमके और पीछे शुभ हाथी की आकृतियां हैं। बता दें ब्लाउज पर नीता ने अपने बच्चे आकाश, ईशा और अनंत और उनके पोते कृष्णा, आदिया, पृथ्वी और वेद और पोते-पोतियों के नाम लिखवाए हैं।
जैसे ही अनंत-राधिका की शादी में Nita Ambani की एंट्री हुई वैसे ही सब नीता को एकटम लगाए देखते रह गए। नीता का घाघरा इतना खास और खूबसूरत था कि किसी की नजरें उनसे हटने का नाम ही ले रही थी। नीता ने हीरे और पन्ने के आभूषणों के संग्रह के साथ एक शानदार हार, झुमके, मांग टीका, बाजूबंद, अंगूठियां और चूड़ियों पहनी हुई थी। अनंत-राधिका की शादी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। अपनी खूबसूरती से नीता ने शादी में आए सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।