क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स-वाइफ दिखी इस Social Media Influencer के साथ, वीडियों हुई वायरल
Natasa Stankovic vibes with Elvish Yadav
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
Viral News: हार्दिक पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहे। लेकिन अब ये कपल अलग हो चुके है। इनके तालाक से फैंस कभी हैरान भी हो गए थे। हार्दिक पांड्या भी अपने जीवन में आगे बढ़ चुके है।
किसके साथ दिखी नताशा स्टेनकोविक
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव के साथ बीच पर घूमती नजर आई नताशा स्टेनकोविक। एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। इसके बाद से ही सभी फैंस चौंक गए है। वीडियो में दोनों को नए गाने 'तेरे क्रके' पर वीडियो बनाते हुए देखा गया। नताशा और एल्विश एक-दूसरे में खोए हुए हैं। इस वीडियों को देख फैंस कमेंट कर रहे है।
Elvish ने शेयर की वीडियों
एल्विश यादव ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि 'वाइबिन, बिल्कुल नए लेवल पर।' क्लिप में नताशा फूलों वाली प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि एल्विश यादव ने स्टाइलिश सिल्वर जैकेट के साथ काली टी-शर्ट पहनी हुई है। दोनों को एक खूबसूरत समंदर के किनारे चलते हुए देखा जा सकता है।
तालाक के बाद पहला Project
बता दें हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा का ये पहला प्रोजेक्ट है। उनका गाना तेरे करके 8 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने को प्रीतिंदर ने गाया है। हाल ही में नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की थी। नताशा को लाइफ में आगे बढ़ता देख उनके फैंस भी बहुत खुश हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि एल्विश द्वारा शेयर की गई वीडियों को लोग खूब पंसद कर रहे है। साथ वीडियों पर जमकर लाइक, कमेंटस भी कर रहे है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पंसद कर रहे है। फैंस ने दोनों को एक साथ रहने का सलाहा दी है। नताशा स्टेनकोविक को आगे बढ़ते देख उनके फैंस काफी खूश है। Viral News