धोखे के जाल में फंसी जाह्नवी कपूर, IFS Officer बनकर चली गजब की चाल
Ulajh Trailer
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:16 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:16 AM
Ulajh Trailer : बॉलीवुड की फेवरेट एक्ट्रेस में से एक जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ (Ulajh) के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म Ulajh का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। Ulajh का ट्रेलर इतना दमदार है कि दर्शकों के लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है।
धोखे और गद्दारी के जाल में फंसी जाह्नवी
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बन रही 'उलझ' फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है। तब से दर्शक जाह्नवी कपूर की तारीफ करते जा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत जाह्नवी कपूर से होती है जिसमें जाह्नवी आईएफएस सुहाना का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। फिल्म में जान्हवी एक ऐसी यंग अफसर बनी हैं, जो गद्दारी, धोखे और वफादारी के जाल के बीच अपने वतन के लिए देशभक्ति साबित करने में लगी हैं लेकिन गलती से वो इस चक्कर में वह बुरी तरह फंस जाती हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर सबकी नजरों से बचकर मोबाइल फोन में कुछ रिकॉर्ड करते हुए चोरी से डॉक्यूमेंट्स खंगालती हैं लेकिन तभी गोली की आवाज आती है जिससे काफी शांति छा जाती है। थोड़ी देर बाद आवाज आती है, 'गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है।'
https://www.youtube.com/watch?v=ge6BKalmxsE&t=1s
कब रिलीज होगी 'उलझ'? Ulajh Trailer
सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बन रही Ulajh में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और मेयांग चांग भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शक जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। Ulajh का ट्रेलर देखकर लगता है ये फिल्म 2 अगस्त को बड़े पर्दे पर अपने नाम का झंडा गाड़ने वाली है।