इस दिग्गज क्रिकेटर को है 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार
Pushpa 2 Teaser
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:25 PM
Pushpa 2 Teaser : साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' फिल्म टीजर के रिलीज होने की तैयारी जोरों-शोरों पर है। ऐसे में Pushpa 2 Teaser की रिलीज डेट ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों की धड़कने भी तेज कर दी है। 'पुष्पा 2' टीजर के अनाउंसमेंट ने सबकी नजरें सोशल मीडिया पर गड़ा दी है।
Pushpa 2 Teaser
'पुष्पा 2' फिल्म का टीजर देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपना क्रेज बढ़ा दिया था। Pushpa फिल्म में अल्लू अर्जुन के धांसू किरदार ने इतना धमाल मचाया था कि गली-मोहल्ले में सिर्फ 'पुष्पा' का नाम ही गूंजता था। जिसे देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर 'पुष्पा' का दूसरा पार्ट बनाने के लिए भी मजबूर हो गए। ऐसे में Pushpa 2 को लेकर दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) में फिल्म के टीजर को लेकर बेताबी दिखी।
'पुष्पा 2' बनी इस क्रिकेटर की फेवरेट
दर्शकों को नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) 'पुष्पा 2' फिल्म के बेहद बड़े फैन हैं। जब 'पुष्पा' फिल्म रिलीज हुई थी तो क्रिकेटर David Warner ने अल्लू अर्जुन के कई सीन्स को रिक्रिएट किया था। पुष्पाराज स्टाइल में डेविड ने चारों तरफ से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हाल ही में डेविड वॉर्नर ने फिल्म के सीक्वल को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। जिसके बाद फैंस की एक्साइमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
अल्लू अर्जुन ने किया धांसू पोस्टर शेयर
आपको बता दें कि शुक्रवार को अभिनेता Allu Arjun ने अपने सोशल मीडिया के हैंडल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पुष्पा 2' का धुआंधार पोस्टर शेयर किया था। जिसमें अल्लू अर्जुन काफी डरावने लुक में अपने एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ से शंख बजाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं हवा में लाल सिंदूर उड़ता दिख रहा है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में यह भी बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज कर दिया जाएगा।
David Warner कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार
Pushpa 2 का टीजर देखने के लिए डेविड वॉर्नर टीजर देखने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। इतना ही नहीं डेविड वॉर्नर ने 'पुष्पा 2' का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है और पोस्टर कैप्शन में लिखा, " फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वॉव टीजर 8 अप्रैल को आ रहा है। " इसके अलावा अल्लू अर्जुन को डेविड ने टैग भी किया है, जिसपर अल्लू अर्जुन ने क्रिकेटर का शुक्रिया अदा किया। David Warner का एक्साइमेंट देखकर साफ-साफ लग रहा है कि वो 'पुष्पा 2' टीजर के लिए कितने बेताब हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।