एक-दूजे का हाथ थामे बिताएं 43 साल, Hema Malini को देखते ही दिल दे बैठे थे Dharmendra
Dharmendra Hema Malini Anniversary
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:30 PM
Dharmendra Hema Malini Anniversary : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और हिन्दी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) की शादी को आज 43 साल पूरे हो चुके हैं। Dharmendra And Hema Malini के सालगिराह (Anniversary) के खास मौके पर उनकी लाडली बेटी ईशा देओल (Esha Deol) कपल को बेहद खास अंदाज में सालगिराह की मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। ईशा देओल के पोस्ट पर कपल का बेहद खास तस्वीर देखने को मिला। तस्वीर देखने के बाद फैंस ने कपल को ढ़रों बधाईयां देनी शुरू कर दी है।
Dharmendra Hema Malini Anniversary
एक ऐसी दुनिया जहां अक्सर प्रेम कहानियां केवल सिल्वर सक्रीन (Silver Screen) तक ही सीमित रहती हैं, उसी दुनिया की एक ऐसी प्रेम कहानी जो समय की कसौटी पर खरी उतरी और दुनियाभर के लोगों को मोहब्बत का सही मतलब बताते हुए पूरी दुनिया से लड़कर एक-दूजे का हाथ थामा। अगर सदाबहार रोमांस की बात करें तो जुबां पर सबसे पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का ही नाम आता है। कपल ने 70 से 80 के दशक में अपनी जोड़ी से सबके पसीने छुडा रखे थे। बॉलीवुड का पावरफुल कपल आज (2 मई 2024) को अपना 43वां सालगिराह मना रहा है।
Esha Deol ने दी बधाई
Dharmendra And Hema Malini के सालगिराह के खास मौके पर परिवार सहित फैंस ने भी दोनों को ढ़ेरों बधाईयां देनी शुरू कर दी है। इसी बीच धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ने कपल को बेहद खास अंदाज में सालगिराह की मुबारक बाद देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें हेमा मालिनी धर्मेंद्र के कंधे पर सिर रखकर मुस्कुरा रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए ईशा ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, ‘मेरे प्यारे पापा और मम्मा को शादी की सालगिरह मुबारक। आप हमेशा खुश, स्वस्थ और साथ रहें।’ वहीं फैंस के अलावा सेलेब्स भी कमेंट में हेमा और धर्मेंद को बधाई दे रहे हैं। विजेंद्र सिंह ने ईशा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – ‘हैप्पी एनिवर्सरी लेजेंड्स।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात 1970 में 'तू हसीन मैं जवां' के सेट पर हुई थी। बॉलीवुड का ये पावरफुल कपल सेट पर ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ ही बिताना पसंद करता था। शूटिंग की समाप्ति होने तक दोनों को प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान ड्रीम गर्ल ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने पहली बार धर्मेंद्र को देखा था, तो उन्हें पता चल गया कि वह उनके लिए सही आदमी हैं और वह अपना बाकी जीवन उनके साथ बिताना चाहती थीं।
जब हमेशा के लिए थामा था एक-दूजे का हाथ
बता दें धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी को देखते ही दिल दे बैठे थे। हालांकि उस समय धर्मेंन्द्र शादीशुदा थे, लेकिन फिल्म 'शोले' से बड़े पर्दे पर वाह-वहाई बटोरने के बाद दोनों के प्यार का चर्चा हर जगह होने लगा था। इसके बाद साल 1980 में धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से अलग होकर हमेशा के लिए ड्रीम गर्ल का हाथ थाम लिया।