साहिबान मेहरबान कदरदान दिल थाम कर बैठिए, पेट में गुदगुदी पैदा करने आ रहे हैं कॉमेडी के बादशाह
Kapil Sharma
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:28 PM
The Great India Kapil Show Season 2 : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिसे सुनकर आप भी बेहद खुश होंगे तो दिल थामकर बैठिए कपिल शर्मा के दीवानों क्योंकि कप्पू भईया बेहद जल्द 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'के दूसरे सीजन (The Great India Kapil Show Season 2) के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राज करने वाले हैं।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने अपकमिंग शो The Great India Kapil Show Season 2 का ऐलान किया है। कपिल शर्मा और उनकी टीम बेहद जल्द आपके पेट में फिर से गुदगुदी पैदा करने आ रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के दूसरे सीजन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। हालांकि कपिल की तरफ से अभी लॉन्च डेट पर मुहर नहीं लगाई गई है लेकिन खबर है कि बेहद जल्द ओटीटी प्लेटफोर्म पर कप्पू भईया चार चांद लगाएंगे।
आ रहा है Kapil Sharma का शो
खबरों की मानें तो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन चंद दिनों में OTT Platform Netflix पर टीआरपी बटोरने को तैयार है। शो की टीम के मुताबिक, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन की शुरूआत मंगलवार (13 अगस्त) से शुरू हो जाएगी और पहले एपिसोड में ही बॉलीवुड वाइव्स शामिल होगी।
सुनील-कपिल की फिर हुई दोस्ती
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि The Great India Kapil Show में काफी समय बाद सुनील ग्रोवर ने एंट्री मारी थी। Sunil Grover की एंट्री ने ना सिर्फ कपिल के बल्कि सेलिब्रिटीज और दर्शकों चेहरे पर भी मुस्कान ला दी थी। करीब 7 साल बाद कपिल और सुनील को एक साथ देखकर दर्शक बेहद खुश हो गए थे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ने डफली बनकर लोगों को हंसाकर लोट-पोट किया। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन किस किरदार में दर्शकों के पेट में गुदगुदी पैदा करता है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।