शाहरुख खान की फोटो से दर्शकों की बढ़ी बेताबी, 'किंग' में ये लुक फूंकेगी जान?
King
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:28 PM
King : बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। दर्शकों को किंग खान की हर फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में बादशाह शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
King
बॉलीवुड जगत के बादशाह कहलाने वाले Shahrukh Khan की फैंस फॉलोविंग किसी से छुपी नहीं है। हर साल बॉलीवुड को धाकड़ फिल्में देने वाले शाहरुख दर्शकों के दिल में राज करते हैं। शाहरुख खान अपनी हालिया फिल्म 'किंग' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से बादशाह की एक तस्वीर लीक हो गई है। तस्वीर में शाहरुख खान डॉन के लुक में नजर आ रहे हैं। शाहरुख के इस लुक को देखकर दर्शक बावले होते नजर आ रहे हैं।
Shahrukh की फोटो देख बावले हुए लोग
हालांकि पिछला दशक शाहरुख खान के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। सुपरस्टार की फिल्म साल 2010 से लेकर 2022 तक कुछ जबरदस्त नहीं चल पा रही थी जिसके कारण अभिनेता बेहद परेशान रहते थे, लेकिन इसी बीच शाहरुख ने लम्बे समय बाद बॉलीवुड में धाकड़ वापसी करते हुए बॉलीवुड को पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्म देकर फिल्मों में जान फूंक दी। साल 2023 में शाहरुख ने कमाल तो दिखाया ही था लेकिन लगता है साल 2024 में भी सुपरस्टार अपनी छाप छोड़ने वाले हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही शाहरुख खान की फिल्म ने अचानक पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए Shahrukh Khan की कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आई हैं। वीडियो में शाहरुख के खतरनाक एक्सप्रेशन दर्शकों को ये सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि इस बार कुछ बड़ा धमाका होने वाला है। हालांकि सुपरस्टार के चेहरे पर एक ठहराव और बॉडी लैंग्वेज बेहद शांत नजर आ रही है। लेकिन शाहरुख की ये शांति ही सिनेमाघरों में आग लगाने वाली है। फिलहाल 'किंग' (King) बड़े पर्दे पर कब बवाल मचाएगी इसकी तारीख पक्की नहीं की गई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में King रिलीज कर दी जाएगी।