नाना पाटेकर पर भड़का तनुश्री दत्ता का गुस्सा, कह दी बड़ी बात
Nana Patekar
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:08 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:08 PM
Nana Patekar : बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लाखों के दिल में राज करने वाले नाना पाटेकर (Nana Patekar) की इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही है। नाना पाटेकर के चर्चाओं का विषय है एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) और नाना के बीच चल रहा पुराना विवाद। नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता (Nana Patekar and Tanushree Dutta) के बीच लम्बे समय से चल रहा विवाद किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में दोनों के पुराने विवाद की चर्चा एक बार फिर से गर्माती हुई नजर आ रही है।
Nana Patekar
Nana Patekar और तनुश्री के बीच चल रहे पुराने विवाद से लगभग हर कोई रूबरू है। बता दें साल 2018 में Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। तनुश्री का आरोप था कि, फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में एक स्पेशल गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यव्हार किया था। जिसके बाद इस खबर का बााजार पूरी तरह से गर्मा गया था। इस खबर से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि जनता भी दंग रह गई थी। यूं तो नाना ने लम्बे समय से इस बात पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन हाल ही में नाना ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, उन्हें इन आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ा। नाना पाटेकर के इस बयान से अब तनुश्री बुरी तरह से भड़क गई और उन पर निशाना साधते हुए एक बड़ी बात कह दी है।
तनुश्री ने नाना को बताया झूठा Nana Patekar
हालिया इंटरव्यू के दौरान Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर पर गुस्सा उतारते हुए कहा कि, जबसे वाराणसी से उनका एक लड़के को थप्पड़ मारने का किस्सा सामने आया। नाना कितने झूठे हैं ये अब पूरी दुनिया जानती है। वो उस वक्त अनिल शर्मा की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। नाना ने पहले तो लड़के को थप्पड़ मारा फिर ये जताने की कोशिश की कि वो शूट का एक हिस्सा था। जब पब्लिक से गालियां पड़ीं तो अपने किए को छुपाने लगे। लेकिन फिर यू-टर्न लिया और दिल से माफी मांगने लगे। आगे तनुश्री ने कहा, अब नाना इस मुद्दे पर इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री से साइडलाइन कर दिया गया है। अब वो डर गए हैं इंडस्ट्री में मौजूद उनका सपोर्ट बेस हिल गया है। जो भी उन्हें सपोर्ट करते थे वो या तो बैंकरप्ट हो चुके हैं या फिर उन्होंने नाना को साइडलान कर दिया है। लोग अब देख पा रहे हैं कि नाना कैसे लोगों का मन पलटते हैं। कैसे उनके बीच आग लगाते हैं। नाना झूठ बोलने में माहिर हैं।
नाना के लिए मिस-बिहेव करना कोई बड़ी बत नहीं- Tanushree Dutta
आगे तनुश्री दत्ता ने डिंपल कपाड़िया और वाराणसी बॉय का जिक्र करते हुए कहा कि, सब झूठ नहीं बोल सकते ना। चलो मैं बोल भी रही हूं तो डिंपल ने भी कहा था कि वो अच्छे इंसान नहीं हैं। उस वाराणसी बॉय ने भी कहा था कि उसे थप्पड़ सच में मारा था, शूटिंग में नहीं। अगर वो थप्पड़ मार सकते हैं, डायरेक्टर्स को पीट सकते हैं तो उनके लिए किसी महिला के साथ मिस-बिहेव करना कोई बड़ी बात नहीं है।