सामने आई तापसी पन्नू के संगीत सेरेमनी की वीडियो, बीच पर दिखा कपल
Taapsee Pannu
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:08 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:08 PM
Taapsee Pannu : बिना किसी को बताए गुपचुप तरीके से शादी करने के बाद तापसी पन्नू की वेडिंग सेरेमनी से जड़ी कुछ वीडियो सामने आई है। तापसी पन्नू की शादी को एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, जिसके बाद अब तापसी और माथियास की हल्दी सेरेमनी से लेकर संगीत सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। तापसी के वेडिंग प्लैनर धीरे-धीरे उनकी शादी से जुड़ी रस्मों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अभी हाल में तापसी की हल्दी की वीडियो सामने आई थी। जिसके बाद अब उनके संगीत नाइट का वीडियो फैंस को देखने को मिल रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर हुई वीडियो
हाल ही में तापसी पन्नू के वेडिंग प्लैनर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत खूबसूरत बीच से तापसी पन्नू और माथियास बो की फोटो के साथ होती है। जिसके बाद उनकी संगीत नाइट की सजावट को दिखाया जाता है। तस्वीर पर लिखा हुआ है, “तापसी पन्नू और माथियास संगीत नाइट” फोटो जूम होते हुए वीडियो आगे बढ़ती है और कपल के नाम के साथ उदयपुर 2024 लिखा हुआ आता है। इसके बाद संगीत नाइट की सजावट दिखाई जाती है। खूब सारे बड़े-बड़े शानदार झूमर, चारों तरफ लाइट्स ही लाइट्स और फूल, संगीत नाइट की खूबसूरती को बयां कर रहे हैं।
लेकिन सिर्फ पहली तस्वीर में ही तापसी और माथियास दिखाई देते हैं, इसके बाद पूरी वीडियो में तापसी पन्नू और उनके पति नजर नहीं आए। लेकिन वीडियो देखकर इतना अंदाजा तो आसानी से लगाया जा सकता है कि उनकी संगीत सेरेमनी बहुत ही शानदार रहा होगा। इससे पहले जो हल्दी सेरेमनी का वीडियो देखने को मिला था। उसमें हल्दी के लिए रंग-बिरंगी सजावट की गई थी। इसके साथ ही कपल की तस्वीरें भी लगाई गई थीं। आपको बता दें तापसी पन्नू ने अपनी शादी की किसी भी रस्म की कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं की है।
जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी तापसी
आपको बता दें तापसी पन्नू के पति माथियास बो बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दोनों एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद 1 महीने पहले शादी के बंधन में बंध गए है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही ‘वो लड़की है कहां?’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल का इंतजार भी दर्शकों की ओर से किया जा रहा है।