बिग बॉस फेम को गोद ली हुई बच्ची संग रील बनाना पड़ा भारी
Social Media
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:26 PM
Social Media : आज कल लोग सोशल मीडिया के इतने दिवाने है कि फेमस होने के लिए कुछ भी रील बनाकर वायरल कर देते है। कई बार लोग अपनी अंतरगी हरकतों की वहज से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। लेकिन इंफ्ल्यूएंसर और बिग बॉस कन्नड़ फेम सोनू श्रीनिवास गौड़ा को ऐसा करना भारी पड़ गया। और उन्हें एक वीडियो के चक्कर में गिरफ्तार कर लिया।
एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार
आपको बता दें कि बिग बॉस कन्नड़ फेम सोनू श्रीनिवास गौड़ा ने एक बच्ची को गोद लिया था, लेकिन उस दौरान नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया। जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोनू श्रीनिवास गौड़ा के खिलाफ शिकायत बाल कल्याण समिति के एक अधिकारी ने एक्शन लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है, उस शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रायचूर से गोद ली गई 8 साल की बच्ची एक रील्स पोस्ट की थी।
Social Media
पुलिस का बयान
बता दें कि इस पूरे मामले पर सीनियर पुलिस ऑफिसर का कहना है कि उन्होंने शिकायत के आधार पर फिलहाल सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वह इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं। दरअसल पुलिस के अरेस्ट करने से पहले गौड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा इस मामले पर अधिकारियों ने बाल संरक्षण कार्यालय की एक शिकायत का जवाब दिया है, जिसमें यह आरोप है कि सोनू का बच्ची को गोद लेना उनकी एक स्ट्रटेजी थी। वह ऐसा करके लोगों की सहानुभूति और अपना अपना सेलिब्रिटी फेम बनाना चाहती थी, हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि सोनू श्रीनिवास गौड़ा पर लगे आरोप सही हैं या गलत। Social Media