तो, इस वजह से मक्का-मदीना नहीं जा सकते ये टीवी स्टार
Shoaib and Deepika News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:23 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:23 PM
Shoaib and Deepika News : छोटो पर्दे से नाम कमाने वाले शोएब इब्राहिम आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं। शोएब इब्राहिम ने सिमर ससुराल से फेमस हुईं दीपिका कक्कड़ से शादी की थी। शोएब इब्राहिम और दीपिका कपल डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 11 के फाइनलिस्ट रह चुके है। दोनों ही अपने फैन्स से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते। हाल ही अपने अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने उन्हें और दीपिका से पूछे गए कुछ सवालों का जवाब देने की कोशिश की। और बताया है आखिर दोनों कपल उमराह करने क्यों नहीं जा सकते है।
एक्टर ने दिए फैन्स के सवालों के जवाब
आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका अपना अलग-अलग यूट्यूब चैनल चलाते है। जिससे वो करोड़ो फैन्स से जुड़े रहते है। हाल ही में अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें अपने चाहने से शेयर की। साथ ही उन्होंने फैन्स के पूछे गए सवालों का जवाब भी देने की कोशिश की।
Shoaib and Deepika News
फैन्स ने पूछा शोएब से ऐसा सवाल
दरअसल व्लॉग में शोएब ने एक फैन ने सवाल पूछा कि बाकी सेलिब्रिटी की तरह वो अपने परिवार के साथ विदेश घूमने क्यों नहीं जाते? इस बात का जवाब देते हुए शोएब बोले कि उन्हें घूमना तो पंसद है, लेकिन फ्लाइट में बैठने से बहुत ही डर लगता है। वो तभी फ्लाइट में तभी बैठते हैं जब उनके पास कोई विकल्प नहीं होता। वह ज्यादातर ट्रेन से घूमना पसंद करते है। वह चाहते हैं कि वो भी दीपिका और उनके बेटे रुहान के साथ विदेश घूमने के लिए जाए। लेकिन फ्लाइट के डर की वजह से वो ये सफर का मजा नहीं ले सकते। और इसलिए वो ज्यादातर मुंबई के आस-पास घूमने जाना पसंद करते हैं।
इस वजह से नहीं जा पा रहे हैं उमराह
इसके अलावा फैन्स ने उनसे सवाल पूछा कि वो उमराह क्यों नहीं जा रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए शोयब ने कहा,”दरअसल मैं उपरवाले का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा कि मैं जब चाहे उमराह करने जा सकता हूं। लेकिन अम्मी की वजह से मैं अब तक उमराह नहीं कर पाया हूं। मैं फिलहाल मेरी अम्मी को मनाने की कोशिश कर रहा हूं। मेरी तरह उन्हें भी फ्लाइट से बहुत ही डर लगता है और इसलिए वो भी फ्लाइट में बैठना पसंद नहीं करती है और मैं अम्मी के बिना फिलहाल उमराह नहीं करना चाहता। Shoaib and Deepika News