आज रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर, हिंदी सिनेमा में बनाने जा रही इतिहास
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:59 PM
Singham Again Trailer : रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आज 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है, जिसकी लेंथ 4 मिनट 45 सेकेंड रखी गई है। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेलर होगा। इस ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। ट्रेलर में सभी स्टारकास्ट के बेहतरीन और दमदार डायलॉग्स के साथ एक्शन से भरपूर नजर आएगें।
ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए 200 करोड़ रुपये
सुत्रों के मुताबिक फिल्म सिंघम अगेन रीलिज होने से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है। ट्रेलर में दर्शकों को हाई-ऑक्टेन स्टंट्स, जबरदस्त ड्रामा और आइकॉनिक डायलॉगबाजी देखने को मिलेगी। साथ ही इस ट्रेलर के साथ एक नया मापदंड स्थापित करने की उम्मीद है। सिंघम अगेन हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने वाली है।
सिंघम अगेन और भूल भुलैया-3 का होगा क्लैश
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों मे से एक है। दूसरी तरफ, रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट भी 1 नवंबर रखी है। इससे ये साफ हो गया है कि दिवाली पर दोनों बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर हो सकती है।
रिलीज डेट्स का बदलना
‘सिंघम अगेन’ पहले स्वतंत्रता दिवस पर आने वाली थी, फिर बाद में इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला हुआ। लेकिन 'भूल भुलैया 3' की दिवाली पर रिलीज पहले से ही तय थी। बता दें, 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी जमने वाली है। इस बार फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगी। वहीं, 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्साह है। Singham Again Trailer