PM मोदी का इंटरव्यू लेना शेखर सुमन की दिली ख्वाहिश, बांधे तारीफों के पुल
Shekhar Suman
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:21 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:21 PM
Shekhar Suman : नेटफ्लिक्स की हालिया वेब सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 'हीरामंडी' में सभी सितारों ने बखूबी किरदार अदा करके नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी' का नाम टांग दिया है। 'हीरामंडी' में अपने दमदार किरदार से शेखर सुमन (Shekhar Suman) अब तक तारीफ बटोर रहे हैं।
Shekhar Suman
हाल ही में आई बेव सीरीज 'हीरामंडी' में नवाब जुल्फिकार का किरदार अदा करने वाले शेखर सुमन ने अपने छोटे किरदार से बड़ी छाप छोड़ी है। शेखर सुमन टीवी के शुरुआती दौर में कई यादगार शोज का हिस्सा रहें। उस समय जब होस्ट शेखर सुमन 'मूवर्स एंड शेकर्स' शो लेकर आए तो इस शो पूरे देश में एक ऐसा पैमाना सेट किया जिसे आज के शोज भी छूने की पूरी कोशिश करते हैं। हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने कहा कि एक बार फिर से उनका ये आइकॉनिक शो टेलीविजन पर वापसी करते हुए टीवी का दामन थाम सकता है।
PM मोदी का इंटरव्यू लेना चाहते हैं शेखर
Shekhar Suman का हाल ही में हुआ इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके आइकॉनिक शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' का नया सीजन आने की खबरें आ रही हैं, क्या ऐसा होने जा रहा है? तो शेखर ने हामी भरते हुए अपना सिर हिलाया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी विशलिस्ट में कोई व्यक्ति है जिसका वो इंटरव्यू करना चाहते हैं? तो शेखर ने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि, 'मोदी साहब का मुझे इंटरव्यू करना है, दो सौ पर्सेंट!' शेखर का मानना है कि वो 'बहुत अलग तरीके से' पीएम मोदी को इंटरव्यू करना चाहते हैं।
पीएम की तारीफों के बांधे पुल
शेखर का ये भी कहना है कि वो इस तरह इंटरव्यू लेंगे कि PM Modi के लिए और मेरे लिए वो बेहद यादगार रहेगा और उनके बेस्ट इंटरव्यूज में से एक होगा। शेखर का कहना है, 'एक व्यक्ति के तौर पर उनकी और उनके पूरे सफर की इतनी लेयर्स हैं और साइड्स हैं। उन्होंने आलोचनाएं झेली हैं, लोगों ने उन्हें घेरा, प्रताड़ित किया है, मगर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे। ये आसान काम नहीं है।' शेखर का कहना है कि किसी की आलोचना करना बहुत आसान होता है एक अकेला इंसान पूरे विपक्ष को झेलते हुए, आलोचनाओं को झेलते हुए 150 करोड़ लोगों की अलग-अलग सोच, जरूरतों को संभालते हुए आगे बढ़ता रहा, ये आसान नहीं है।' पीएम मोदी के लिए की तारीफ करते हुए शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे इंसान हैं, जिन्हें इंटरव्यू करते हुए वो उन्हें स्टडी करना चाहेंगे।