कॉफी की ऐसी दीवानगी कि ‘रोमांस किंग’ ने ऑफिस में ही खुलवा डाला स्टारबक्स
Shahrukh khan
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:13 PM
Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा, जिन्हें अक्सर एस॰आर॰के॰ नाम से भी जाना जाता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग ख़ान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से भी बुलाया जाता है। सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने वाले हर शख्स के पास शाहरुख खान की एक दिलचस्प कहानी मिल ही जाती है कि शाहरुख खान कितना कम सोते हैं। शाहरुख खान के काम की व्यस्तता और दिनचर्या में इतनी कम नींद एक आम बात है, और यह उनके कॉफी लवर होने को भी समझाता है। शाहरुख का कॉफी के लिए क्रेज इतना तगड़ा है कि उन्होंने अपने ऑफिस में ही स्टारबक्स का एक आउटलेट खुलवा डाला। यह बताता है कि कॉफी उनकी कितनी पसंदीदा है।
सीईओ ने बताया आउटलेट खोलने का राज
स्टारबक्स के सीईओ सुशांत दाश ने बताया है कि खार स्थित स्टारबक्स आउटलेट, जो शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के ऑफिस में ही है, उसे खोलने की खास वजह शाहरुख का कॉफी प्रेम ही है। हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में सुशांत दाश से पूछा, जैसा अक्सर कहा जाता है। क्या ये आउटलेट सच में शाहरुख की डिमांड की वजह से खुला है? सुशांत दाश ने जवाब दिया, "शाहरुख खान स्टारबक्स के बड़े फैन हैं और उन्होंने अपनी बिल्डिंग में एक आउटलेट खोलने की इच्छा जताई। उनके ऑफिस की तरफ से संपर्क किया गया और बात बन गई, जिसके चलते यह खूबसूरत स्टोर खोला गया। बीते कुछ सालों में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके कई लोगों ने उनके कॉफी लव का जिक्र किया है। एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर आनंद एल. राय ने कहा कि शाहरुख केवल तंदूरी चिकन और कॉफी पर पूरी जिंदगी बिता सकते हैं।"
आलिया ने बताया, खाना नहीं खाते शाहरूख
एस॰आर॰के॰ के साथ डियर जिंदगी में काम कर चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म के सेट पर हुआ एक मजेदार किस्सा बताया। जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि उन्हें शाहरुख की कोई भी बात नापसंद नहीं है। लेकिन उनमें एक बात ऐसी है जो उन्हें खराब लगी। आलिया ने बताया, 'वो बिल्कुल नहीं खाते। एक घटना बताते हुए आलिया ने कहा- हमारे बहुत हैवी सीन्स, लंबे टेक्स और बहुत सारे लंबे डायलॉग होते थे। हम पूरे सीन एक बार में करते थे। सेट्स पर एकदम सन्नाटा रहता था। किसी को बोलने की इजाजत नहीं थी। आलिया ने आगे बताया, 'अचानक से मुझे गुर्राने की एक आवाज सुनाई दी और मैं सेन्स कर पा रही थी कि वो शाहरुख के पेट से आ रही है फिर हम उन्हें बिस्किट देते। वो बहुत कॉफी पीते हैं। मैं भी कॉफी पीती हूं लेकिन मैं अपना खाना भी खाती हूं। तो मुझे ये खराब लगता था और मैं उन्हें कहती थी कि उन्हें खाते रहना चाहिए।Shahrukh Khan