सपना चौधरी दूसरी बार मां बनीं, पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने किया नामकरण
Sapna Choudhary
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:05 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:05 AM
Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका दूसरी बार मां बनना। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में सपना अपने पति वीर साहू और पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी दूसरी बार बनीं मां
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने दूसरी बार मातृत्व का अनुभव किया है। उनके एक फैनपेज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति वीर साहू और सिंगर बब्बू मान के साथ स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में बब्बू मान ने सपना की दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया और बताया कि वो और वीर साहू दूसरे बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। यह वीडियो 11 नवंबर 2024 का है, जो वीर साहू के गांव का हुआ है, जहां उन्होंने अपने बेटे के नामकरण के लिए एक बड़ा इवेंट रखा था।
पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने रखा नाम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने सपना चौधरी और वीर साहू के दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया। वीडियो में बब्बू मान कहते हैं कि सपना और वीर के घर एक और बेटा पैदा हुआ है, जिसका नाम 'शाह वीर' रखा गया है। इस खुलासे के बाद वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं और सपना और वीर भी काफी खुश नजर आते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है, जहां फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं और कुछ लोग यह सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी क्यों छुपाई। Sapna Choudhary