Cannes में बोले भारत के फैशन का ढोल, खूब छाई 'PM नेकलेस गर्ल'
Ruchi Gujjar
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:00 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:00 PM
Ruchi Gujjar : हर साल कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का रेड कार्पेट फैशन की दुनिया में हलचल मचाता है लेकिन इस बार सबकी नजरें एक एक्सेसरी पर टिक गईं और वो है एक हार, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें जड़ी हुई थीं। ये अनोखा और साहसी अंदाज लेकर आईं भारत की मॉडल और एक्ट्रेस रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) ने इस साल कान्स में धमाकेदार डेब्यू किया है। जिसके बाद रुचि गुज्जर काफी चर्चाओं का हिस्सा बन गई है। रुचि गुर्जर का ये अंदाज काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
PM मोदी को देना चाहती थी सम्मान
रुचि गुज्जर का नेकलेस इतनी चर्चाओं में आ गया है कि हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर रुचि गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के कुछ अट्रैक्टिव पेंडेंट वाला नेकलेस क्यों पहना? रुचि गुज्जर ने अपने वायरल नेकलेस को लेकर कहा कि, "यह नेकलेस सिर्फ जूलरी नहीं है ये भारत की ताकत और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का प्रतीक है। इसे पहनकर मैं उन्हें सम्मान देना चाहती थी जिन्होंने भारत को एक नई ऊंचाई दी है।" बता दें कि, रुचि का शानदार लहंगा रूपा शर्मा ने डिजाइन किया था। गहरे सुनहरे रंग में गोटा पट्टी, मिरर वर्क और जटिल हैंडवर्क से सजा ये आउटफिट किसी राजस्थानी रानी की शान से कम नहीं था। उनका पूरा लुक भारतीय परंपरा और आधुनिक प्रतीकों का जबरदस्त मेल था।
कौन हैं रुचि गुर्जर?
रुचि सिर्फ एक मॉडल नहीं बल्कि एक प्रेरणा बनती जा रही हैं। जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रैजुएट कर रुचि ने अपने फिल्मी सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई की राह पकड़ी। मिस हरियाणा 2023 का खिताब जीतने के बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं। बता दें कि, रुचि गुज्जर राजस्थान के एक गुज्जर परिवार से आती हैं, जहां लड़कियों के लिए एक्टिंग और मॉडलिंग जैसे करियर को स्वीकार करना आसान नहीं होता। बॉलीवुड एमडीबी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा, "मेरे समाज में ऐसी सोच थी कि ये काम लड़कियों के लिए नहीं हैं। मुझे अपने ही लोगों से लड़ना पड़ा लेकिन मैं एक मिसाल बनना चाहती हूं। एक ऐसी लड़की, जिसने तमाम बंदिशों को तोड़कर अपना रास्ता खुद चुना।"