इन रोमांटिक फिल्मों की खट्टी-मिट्टी, नोंक-झोंक पार्टनर के साथ देगी सुकून के पल
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:00 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:00 PM
Romantic Movies On OTT : रोमांटिक फिल्में (Romantic Movies) देखना किसे पसंद नहीं होता। दो प्यार करने वालों की ये दिली ख्वाहिश होती है कि वो अपने पार्टनर के साथ बॉलीवुड की हर रोमांटिक मूवी देखे। बरसात ने भी दस्तक दे दी है ऐसे में पार्टनर के साथ बैठकर रोमांटिक मूवीज देखना सोने पर सुहागा हो जाता है। अगर आप भी बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Movies) के दिवाने हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस मौसम में इन फिल्मों को देखकर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं।
मोहब्बतें (Mohabbatein)
'मोहब्बतें' (Mohabbatein) एक म्यूजिकल रोमांटिक मूवी है जिसमें रोमांस के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से जान फूंक दी है। Mohabbatein में गुरुकुल के तीन स्टूडेंट की कहानी को दिखाया गया है जो अपने प्यार को पाने के लिए गुरुकुल के हर नियम को तोड़ने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। जहां फिल्म में एक ओर गुरुकुल के हेड (अमिताभ बच्चन) प्यार के सख्त खिलाफ होते हैं वहीं राज आर्यन (शाहरुख खान) गुरुकुल के हर स्टूडेंट के दिल में प्यार की जोत जगा देते हैं। अमिताभ और शाहरुख की ये तकरार वाकय में देखने के काबिल है।
जब वी मेट (Jab We Met)
आज के समय में हर लवर का ये सपना होता है कि वो अपने पार्टनर के साथ करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) देखें। 'जब वी मेट' फिल्म में करीना ने चुलबुली पंजाबी लड़की का किरदार अदा किया है वहीं शाहिद कपूर ने एक गुस्सैल और हमेशा टेंशन में रहने वाले बिजनेसमैन का किरदार निभाया है। आदित्य की लाइफ में गीत की एंट्री होते ही उसकी पूरी जिन्दगी बदल जाती है। दोनों की लव स्टोरी काफी प्यारी दिखाई गई है।
वीर-जारा (Veer Zaara)
'वीर जारा' (Veer Zaara) कपल की फेवरेट मूवी लिस्ट में यकीनन शामिल होगी। 'वीर जारा' फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 'वीर जारा' में एक हिन्दुस्तानी सॉल्जर और एक पाकिस्तानी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं लेकिन कहानी के बीच में कुछ ऐसा होता है कि दोनों को एक-दूसरे से बिछड़ना पड़ता है और ये कपल 22 सालों तक एक-दूसरे के प्यार के लिए पल-पल तड़पते हैं। लोगों को शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ये लव स्टोरी काफी पसंद आई थी।
फना (Fanaa)
'फना' (Fanna) में आमिर खान और काजोल की तगड़ी केमेस्ट्री देखने को मिली है। काजोल ने 'फना' फिल्म में एक अंधी लड़की का किरदार अदा किया है। काजोल की मुलाकात टूर के दौरान आमिर खान से होती है जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है जब काजोल को आमिर खान की सच्चाई पता चलती है।
हम तुम (Hum Tum)
'हम तुम' (Hum Tum) बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रही जिसने दर्शकों से खूब वाहवाई बटोरी। 'हम तुम' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की खट्टी-मीठ, नोक-झोक ने लोगों का दिल जीत लिया था। दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट में होती है जिसके बाद दोनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ ये सभी मूवी देखते हैं तो आपका रिश्ता और स्ट्रॉग हो सकता है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।