'मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश', पटना में सोनाक्षी-जहीर की शादी पर विरोध
Sonakshi–Zaheer Wedding
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:28 PM
Sonakshi–Zaheer Wedding : जहां एक-तरह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal) 23 जून 2024 को हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामकर बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ कपल की शादी को लेकर पटना में विरोध किया जा रहा है। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर देश के गलियारों में अलग-अलग कहानियां गड़ी जा रही है। Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal की शादी पर बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध जताते हुए पोस्टर लगवाया है और कपल की शादी को लव जिहाद बताया है।
Sonakshi–Zaheer Wedding
बिहारी बाबू और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की लाडली बिटिया सोनाक्षी सिन्हा ने जब से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है, तब से हर तरफ बस सोनाक्षी और जहीर के चर्चे चल रहे हैं। कहीं से दोनों को ढ़ेरों बधाईयां मिल रही है तो कहीं पर कपल की शोदी का विरोध किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में इंटरनेट का पूरा ध्यान पटना के एक पोस्टर ने खींचा जिसके जरिए सोना-जहीर की शादी का विरोध किया जा रहा है। इस पोस्टर को हिंदू शिव भवानी सेना की ओर से लगवाया गया है जिसमें लिखा गया है कि, सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे।
Sonakshi-Zaheer की शादी लव जिहाद को बढ़ावा!
इसके अलावा इस पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर लव जिहाद (Love Jihad) को बढ़ावा देने वाली बात कही गई है। पोस्टर में आगे लिखा गया है, "पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश, शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करें पुनर्विचार, नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें। इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान।" पोस्टर पर लिखा गया है कि, 'हिंदू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोनाक्षी सिन्हा की शादी मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश और अवैध धर्मांतरण है। इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है।' देखें वीडियो...
[video width="476" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/fCFI30mrAPamKLwQ.mp4"][/video]
इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें की पार-सोनाक्षी
खुद Sonakshi Sinha ने अपनी शादी की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, 'आज से सात साल पहले 23.06.2017 को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके खूबसूरत रूप में देखा था और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं और आज यह हम दोनों को इस क्षण तक ले आया है। हमारे दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं।'