अपनी शादी को लेकर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Ranveer Singh
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 PM
Ranveer Singh : बॉलीवुड में के सबसे पावर कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले मिली खबर के मुताबिक ये कपल जल्द माता-पिता भी बनने वाला है। लेकिन इन सब के बीच इन दिनों स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण की निजी जिंदगी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से अपनी और दीपिका पादुकोण की शादी की सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। जिसके बाद से उनके फैन्स काफी चिंता में है कि कही इन दोनों का रिश्त खत्म तो नहीं होने वाला। वहीं अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी और दीपिका की शादी की फोटो को डिलीट करने के बाद पहली बार अपनी शादी को लेकर बयान दिया है।
अपनी वेडिंग रिंग पर बोले रणवीर सिंह
आपको बता दें हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी वेडिंग रिंग को लेकर अपने दिल की बात सभी के साथ साझा की। दरअसल एक्टर एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी का ध्यान अपने स्टाइलिस्ट अंदाज से अपनी ओर खींचा लिया। इस दौरान उन्होंने किसी ने उनसे पूछा कि उन्हें अपनी ज्वैलरी में से सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा, मेरे डियर पीस के साथ मेरी पर्सनल सेंटिमेंटल वैल्यू जुड़ी हुई हैं। जिसमें से एक ये रिंग जो मुझे बेहद प्यारी है। ये मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे मेरी पत्नी ने दी है। दूसरी प्लैटिनम सगाई की अंगूठी है, तीसरी मेरी माँ की डायमंड की बालियां और मेरी दादी के मोती। इस दौरान रणवीर ने अपनी वेडिंग रिंग को सभी के सामने खूब फ्लॉन्ट भी किया। रणवीर सिंह के इस बयान से उनकी तलाक की चल रही चर्चाओं पर रोक लग गई है, साथ ही उनके फैन्स को भी राहत की सांस ली है।
Ranveer Singh
रणवीर जल्द इन फिल्मों में आएंगे नजर
हमेशा ही देखा जाता है कि रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण पर अपना प्यार बरसाते रहते हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया से क्यों डिलीट किया है? वहीं, अगर बात की जाए रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की तो, वे जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास डॉन 3 जैसी बड़ी फिल्म भी है, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।