राधिका आज बन जाएंगी अनंत की दुल्हनिया, हॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता भी देने आए आशीर्वाद
Anant-Radhika Wedding
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:37 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:37 AM
Anant-Radhika Wedding : अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी आज (12 जुलाई) को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के गलियारों में अनंत-राधिका की शादी की चर्चाएं चल रही है। Ananta-Radhika की शादी में कई बड़े दिग्गज शामिल होने वाले हैं। कपल की शादी होने में बस कुछ ही वक्त बचा है। अनंत-राधिका की शादी (Ananta-Radhika Wedding) में सितारों की शाम काफी दिलचस्प होने वाली है। अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड, हॉलीवुड, बिजनेस जगत की नामी हस्तियां और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं।
WWE सुपरस्टार जॉन सीना, अंबानी शादी में होंगे शामिल
बता दें WWE सुपरस्टार जॉन सीना (WWE Superstar John Cena) रॉयल वेडिंग अटेंड करने के लिए मुम्बई पहुंच चुके हैं। जॉन सीना को एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया जिसमें जॉन बेहद कूल नजर आ रहे हैं।
[caption id="attachment_164777" align="aligncenter" width="456"] Credit-Social Media[/caption]
लालू यादव पहुंचे मुंबई
Ananta-Radhika की शादी में बॉलीवुड सितारों के अलावा देश के तमाम राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। जिनमें से कई अभिनेताओं और नेताओं को मुम्बई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। अपने पूरे परिवार समेत लालू प्रसाद यादव भी अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।
देसी गर्ल पति संग आई नजर
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा भी अपने मोस्ट लविंग हसबैंड निक जोनस के साथ मुम्बई पहुंच चुकी है। इसके अलावा देसी गर्ल, निक जोनस के साथ होटल में चिल करती हुई नजर आई। Ananta-Radhika की शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर के अलावा और कई सितारें चमक बिखेरने वाले हैं।
VVIP गेस्ट के लिए खास तोहफा तैयार
Ananta-Radhika की शादी की खबरें किसी से छुपी नहीं है। देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि कपल की शादी काफी यादगार और ग्रैंड हो रही है। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार अपने मेहमानों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अंबानी परिवार ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला करते हुए काफी महंगे गिफ्ट्स मंगवाएं हैं। खबरों की मानें तो VVIP गेस्ट को रिटर्न गिफ्ट में करोड़ों की घड़ी दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे मेहमानों के लिए कश्मीर, राजकोट और बनारस से रिटर्न गिफ्ट मंगवाए गए हैं।
Ananta-Radhika की शादी का मेन्यू
बात तो अगर शाही परिवार की शादी की और खाने की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। चलिए जान लेते हैं कि अनंत और राधिका की शादी का मेन्यू कितना खास होने वाला है। अगर बात करें कपल की शादी के मेन्यू की तो शादी की दावत में 2500 से ज्यादा डिशेज शामिल की गई हैं जिसमें से 100 से ज्यादा नारियल की बनी डिश इंडोनेशिया की कैटरिंग कंपनी बनाएगी। इसके अलावा इंटरनेशनल शेफ को भी बुलाया गया है। शादी के लिए 10 इंटरनेशनल शेफ को बुलाया गया है। शादी में खास काशी की चाट और मद्रास कैफे की फिल्टर कॉफी भी सर्व की जाएगी। इसके अलावा इटेलियन और यूरोपियन स्टाइल फूड भी सर्व होगा।
कपल की आशीर्वाद सेरेमनी में PM Modi होंगे शामिल
खबरों की मानें तो पीएम मोदी 13 जुलाई को अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई पहुंचेंगे। 13 जुलाई को अनंत और राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए-नवेले दुल्हे राजा और दुल्हनिया को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।
राधिका के लिए है खास आउटफिट
मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए बेहद खास आउटफिट तैयार किया है। मनीष मल्होत्रा ने बताया कि, उन्होंने राधिका के लिए एक कंप्लीट कलेक्शन बनाया है। मनीष ने कहा, 'हर आउटफिट उनकी खास पर्सनैलिटी के मुताबिक तैयार किया गया है जो ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को कंटेम्पररी एस्थेटिक्स के साथ ब्लेंड करता है। हर डिटेल उनकी ग्रेस और एलिगेंस का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है।'