पंजाबी रैपर नसीब ने दिलजीत दोसांझ को कसा तंज, 'पग' को लेकर उठाया सवाल
Diljit Dosanjh
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 PM
Diljit Dosanjh : मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) 'अमरसिंह चमकीला' के बाद दुनियाभर में अपनी चमक बिखेरने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'चमकीला' में जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले Diljit Dosanjh इन दिनों लगातार कामयाबी की बुलंदियों को चूम रहे हैं। लेकिन इसी बीच पंजाब के जाने-माने रैपर नसीब (Rapper Naseeb) ने दिलजीत से पंगा लेते हुए सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर ये कहा कि, 'उन्होंने कितने दाम में अपनी 'आत्मा बेच दी?'
Diljit Dosanjh
इन दिनों हर तरफ अपने नाम का डंका बजाने वाले Diljit Dosanjh हाल ही में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म 'चमकीला' से लोगों का खूब प्यार बटोर रहे हैं। लोगों के सिर पर दिलजीत के नाम का खुमार छाया हुआ है। जहां एक तरफ दर्शक दिलजीत की 'चमकीला' फिल्म के अभिनय के लिए सराहना करते नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 'चमकीला' के चलते पंजाबी रैपर नसीब ने उनपर तंज कस दिया है।
नसीब के टारगेट पर Diljit
हालिया फिल्म 'चमकीला' में पग (Turban) उतारने और उनके गानों को लेकर दिलजीत को टारगेट किया है। रैपर नसीब ने सोशल मीडिया पर दिलजीत की छोटे बाल वाली एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें 'पंजाबी' कहे जाने पर ऐतराज जताया है। नसीब के कमेंट करने पर पहले तो दिलजीत ने कोई रियेक्ट नहीं किया लेकिन बाद में दिलजीत ने नसीब का जवाब बड़े शांति के साथ देते हुए उन्हें भी कामयाबी की दुआ दी।
दिलजीत ने Naseeb को दिया जवाब
खबरों की मानें तो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए नसीब लगातार Diljit Dosanjh और उनके गानों को तंज कसते रहे। उन्होंने दिलजीत के मैनेजमेंट पर उन्हें पैसे के लिए गुमराह करने का आरोप भी लगा दिया। लेकिन ये सब होने के बाद भी दिलजीत ने नसीब को बेहद शांति तरीके से जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'नसीब, मेरे भाई तुम्हें बहुत प्यार। ईश्वर तुम्हें बहुत तरक्की दे और हमेशा बुलंदियों की राह पर रखे। वो (ईश्वर) खुद ही बोल भी रहा है और खुद ही जवाब भी दे रहा है। मेरी तरफ से सिर्फ प्यार ही प्यार।'