Badshah के काफिले पर पुलिस की पैनी नजर, रैपर को चुकानी पड़ी...
Badshah
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:26 PM
Badshah : हाल ही में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) का गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने चालान काटा। यह घटना तब हुई जब बादशाह गुरुग्राम में पॉपुलर सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट (Karan Aujla Concert) में शामिल होने पहुंचे थे। बादशाह काले रंग की थार में बैठे थे और उनके काफिले में अन्य कारें भी शामिल थीं। थार को रॉन्ग साइड (Wrong Side) पर चलाने के कारण गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इसका 15,500 रुपये का चालान काटा। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी ने कहा, "हमने बादशाह की गाड़ी का चालान किया है क्योंकि यह रॉन्ग साइड पर चल रही थी। हालांकि, यह गाड़ी बादशाह के नाम पर नहीं है लेकिन वह उसमें खुद मौजूद थे।"
पुलिस कर रही अन्य गाड़ियों की पहचान
इसके अलावा गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) अन्य गाड़ियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जो बादशाह के काफिले का हिस्सा थीं। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बादशाह के इस ट्रिप के दौरान 15 दिसंबर को करण औजला ने गुरुग्राम में एक शानदार कॉन्सर्ट किया। इस इवेंट के दौरान करण ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया जब उन्होंने बादशाह को अचानक स्टेज पर बुलाया। बादशाह ने करण को बड़े प्यार से गले लगाया और दोनों का यह इंटरेक्शन फैंस के लिए एक यादगार पल बन गया। फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दोनों के बीच का यह खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ।
अगर बात करें फेमस रैपर Badshah के बारे में तो वह इस समय टेलीविजन के लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज के रूप में नजर आ रहे हैं। विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल (Vishal Dadlani and Shreya Ghoshal) के साथ वह इस शो में जज के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि बादशाह का यह ट्रैफिक उल्लंघन चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन उनके फैंस उनकी म्यूजिक और परफॉर्मेंस से उतने ही प्यार करते हैं। Badshah