परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग लंदन मे रोमांटिक अंदाज़ में किया नये साल का स्वागत
परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा संग लंदन मे किया नयें साल का स्वागत
Parineeti Chopra In London
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 PM
Parineeti Chopra In London : देश - विदेश मे नयें साल का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने भी पूरे जोर शोर के साथ नयें साल का स्वागत किया। वही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ लंदन मे शादी के बाद पहला न्यू ईयर मनाया।
आम आदमी पार्टी के नेता और परिणीति चोपड़ा ने लंदन मे मनाया नयें साल का जश्न:
नये साल का जश्न मनाने के लियें ज्यादातर फिल्मी सितारें विदेशों का रुख करते हैं । वही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और फिल्मी अदाकारा परिणीति चोपड़ा शादी के बाद दोनों कपल लंदन मे अपना वेकेशन इंजॉय करते नज़र आएं । परिणीति चोपड़ा ने इस समय फ़िल्मों से दूरी बना कर रखी है । क्रिसमस और नया साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलीब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन मे उनके साथ उनके भाई शिवांग चोपड़ा भी नज़र आये।
इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर की:
दोनो यूरोप मे नयें साल का स्वागत करते नजर आएं । दोनो काफी रोमांटिक अंदाज मे एक दूसरें के साथ पोज देते नज़र आये। उन्होने अपनी तस्वीरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की और सबको प्यारा सा विश भी किया। पहली फोटो में परिणीति कैफे में बैठकर राघव का मुंह पकड़कर फनी रिएक्शन दे रही हैं। वही आप दूसरी फोटो में आप परिणीति को राघव के कंधे पर सिर रखे देख सकतें हैं । एक जगह हाथ मे चॉकलेट पकड़े भी नज़र आयी हैं । एक दूसरी तस्वीर मे परिणीति राघव की गोद मे सर रखे नज़र आ रही हैं ।
परिवार के साथ न्यू ईयर मनाना गर्मजोशी भरा था:
Parineeti Chopra In London
कुछ फोटोज में एक्ट्रेस ने कॉफी और कप केक की झलक दिखाई। उनका कहना है कि उन्होनें अपना नया साल और क्रिसमस अपने प्रियजनों के साथ मनाया ।इन फोटोज के साथ परिणीति ने कैप्शन मे लिखा की साथ मे क्रिसमस और न्यू ईयर मनाना,कॉफी पीना ,चॉकलेट खाना बहुत ही गर्मजोशी भरा था।