नोएडा के निठारी कांड की याद दिलाएगी फिल्म 'सेक्टर 36', खतरनाक रोल में दिखेंगे विक्रांत मैसी
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:38 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:38 AM
Noida Nithari Case : नोएडा की सबसे चर्चित निठारी कांड एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बनने वाला है। साल 2006 में हुए इस निठारी कांड की याद एक बार फिर ताजा होगी। नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म सेक्टर 36 निठारी कांड की यादों को फिर ताजा कर देगी। इस फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी का खतरानक लुक वायरल हो रहा है।
वहीं इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस डरावनी वाइब्ज वाले ट्रेलर में आपको सेक्टर 36 में हो रहे मर्डर की गुत्थी सुलझाने दीपक डोबरियाल नजर आएंगे। पुलिस अफसर बने दीपक के सामने जो एक शख्स बार-बार आ रहा है वो हैं विक्रांत मैसी।
'सेक्टर 36' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि 'सेक्टर 36' फिल्म की घोषणा के बाद हर किसी के मन में सवाल था कि क्या ये फिल्म 2006 में हुए निठारी कांड पर आधारित होगी। अब इसके ट्रेलर ने रिलीज होते ही इस बात को साफ कर दिया है कि मेकर्स ने इस फिल्म को निठारी कांड से जुड़ा बनाया है, साथ ही ट्रेलर में लिखा है कि ये कहानी असली और हैरान करने वाली घटनाओं से प्रेरित है। जो निठारी कांड में हुए हादसों की याद दिलाता है।
फिल्म 'सेक्टर 36' के ट्रेलर की शुरुआत विक्रांत मैसी के थाने में बैठकर इंतजार करने से होती है। जैसे ही पुलिस अफसर बने दीपक डोबरियाल उनके सामने आते हैं, वो चौंक कर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद आप सीरियल किलर बने विक्रांत के किरदार को बच्चों को अगवा करते, उनका बेरहमी से कत्ल करते और कई खतरनाक और परेशान करने वाली हरकतें को देखतें है।
इस ट्रेलर को देखने के बाद पता चलता है फिल्म के लिए विक्रांत खूब मेहनती की है और उस किरदार में वह बाखूबी उतरे भी है। ट्रेलर में विक्रांत मैसी का रूप काफी डरावना लग रहा है। उन्हें जब आप स्क्रीन पर इस अवतार में देखते हैं जो अजीब से फीलिंग आती है। एक सीन में बिना शर्ट पहले विक्रांत आईने में खुद को देखते हुए नाच रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=eES65pr2POM
विक्रांत-दीपक के बीच होगा घमासान
आप ट्रेलर में देख सकते है ढेरों बच्चों के खोने के बाद दीपक डोबरियाल मामले की जांच करने में जुट गए है। उनकी जांच उन्हें विक्रांत मैसी तक पहुंचा देती है। मामला तब पर्सनल हो जाता है जब दीपक की बेटी को ही विक्रांत उठा ले जाता है। गुमशुदा बच्चों की अनसुलझे गुत्थी को सुलझाने में लगे दीपक की हालत खराब है और उनका सीनियर अफसर उन्हें इस केस को छोड़ देने के लिए कह रहा है। क्या दीपक डोबरियाल, विक्रांत मैसी को पकड़ पाएंगे, क्या वो बच्चों की गायब होने और मौत की गुत्थी को सुलझा पाएंगे? यही फिल्म में देखने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि प्रोड्यूसर दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म का निर्माण किया है। वहीं फिल्म को डायरेक्ट आदित्य निम्बलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 'सेक्टर 36', नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर को रिलीज होगी। Noida Nithari Case
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।