'हस्ताक्षर सेरेमनी' में नीता अंबानी ने ढाया कहर, नेकलेस की कीमत होेश उड़ा देगी
Neeta Ambani
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:16 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:16 PM
Anant- Radhika Pre Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अंनत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन तीन दिन से खूब धूम मचा रहा है। वहीं इस दौरान नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को हैरान कर दिया। होने वाले दूल्हे अंनत की मां नीता अंबानी अपने आउटफिट्स से लेकर अपनी ज्वेलरी तक से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। तीन दिन इस के इवेंट में नीता के हर लुक पर सभी की निगाहें टिकी रही। वहीं फंक्शन के आखिरी दिन ‘हस्ताक्षर सेरेमनी’ में तो नीता अंबानी के डायमंड और एमराल्ड नेकपीस की काफी चर्चा हो रही है। चलिए यहां जानते हैं नीता अंबानी के इस नेकलेस की कीमत कितनी है?
'हस्ताक्षर सेरेमनी' में नीता ने पहनी मनीष मल्होत्रा की साड़ी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चैंट प्री वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन महाआरती और हस्ताक्षर सेरमनी के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वहीं हस्ताक्षर सेरेमनी में नीता अंबानी ने हथकरघा कांचीपुरम साड़ी पहनी थी। साड़ी में स्कैल्पड बॉर्डर पर क्लासिक पारंपरिक ज़रदोज़ी का वर्क किया हुआ था। उन्होंने अपनी साड़ी को एक मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें स्लीव्स पर यूनिक गोटा वर्क का काम था। नीता ने इस दौरान अपने सिग्नेचर मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था जिसमें पतली आईलाइनर स्ट्रोक्स के साथ स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक, लाल बिंदी और मिड पार्टिशन वाला बन हेयरस्टाइल शामिल था।
नीता ने 'हस्ताक्षर सेरेमनी' में अपने नेकलेस से बटोरी लाइमलाइट
नीता अंबानी ने बेटे की 'हस्ताक्षर सेरेमनी' में पहनी अपनी कांचीपुरम साड़ी को करोड़ों रुपये के पन्ना-जड़ित हीरे के हार के साथ पेयर किया था। उन्होंने एक लंबा हार पहना था जिसमें दो बड़े आकार के पेंडेंट से जुड़े छोटे पन्ने लगे हुए थे, साथ ही मैचिंग स्टड इयररिंग्स, चूड़ियां और एक स्टेटमेंट रिंग भी शामिल थी। नीता के हार में पन्ने और हीरे के आकार को देखकर कहा जा सकता है कि ये नेकलेस बेशकीमती थी। पीओपी डायरीज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता की ज्वैलरी की कीमत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट की मानें तो नेकलेस की कीमत करीब 400-500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी हर लुक में छाई
बता दें कि अनंत-राधिका के 1 मार्च, 2024 को प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन एक शानदार कॉकटेल नाइट रखी गई थ। इस दौरान भी नीता अंबानी ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। इवेंट के लिए, नीता ने वाइन कलर की कस्टमाइज्ड शिआपरेल्ली गाउन कैरी किया था। इसमें लोअर पोर्शन पर गोल्डन और सिल्वर बटन की डिटेलिंग थी।