जुनूनी आत्मा का एक युवक पर है कब्जा, सूर्यास्त होते ही निकलता है मुंज्या
Munjya Trailer
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:49 AM
Munjya Trailer : हॉरर यूनिवर्स में एक नए-नवेले प्रेत 'मुंज्या' की एंट्री हुई है। जिसने सिनेमा जगत और दर्शकों में दहशत फैला दिया है। हाल ही में 'मुंज्या' (Munjya) का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे देखकर दर्शकों की रूह कांप गई है। मुंज्या ने अपने कदम कुछ इस कदर रखें हैं कि लोगों को अब फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।
Munjya Trailer
इन दिनों Munjya फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रफ्तार पकड़ ली है। 2 मिनट और 18 सेकंड के इस ट्रेलर ने भारत के लोगों को दिल में अलग-अलग तरह की कहानी गड़नी शुरू कर दी है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी सर्वश्रेष्ठ सीजीआई अभिनेता मुंज्या के इर्द-गिर्द घूमता हुआ नजर आ रहा है। Munjya के ट्रेलर में फिल्म की कहानी बड़े ही उम्दा तरीके से दिखाई गई है। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो मुंज्या एक टीनेज होता है जिसे मुन्नी नाम की एक लड़की से बेइंतिहा प्यार हो जाता है और वो उससे शादी करना चाहता है, लेकिन उसकी मौत हो जाती है। इसलिए मुंज्या अपनी आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए इधर-उधर भटकता है और एक युवक के पीठ पर बेताल की तरह सवार होकर सबको तंग करता है।
https://www.youtube.com/watch?v=8X3uF80H5LU&t=1s
Munjya कब रिलीज होगी?
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि मुंज्या केवल सूर्यास्त होने के बाद ही आता है और अपना तांडव शुरू करता है। मुंज्या के ट्रेलर ने बड़े कम समय में ढ़ेरों प्यार बटोरा है। दर्शकों को मुंज्या इतनी पसंद आ रही है कि वो फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब होते जा रहे हैं। तो तैयार हो जाइए क्योंकि हॉरर यूनिवर्स का नया प्रेत मुंज्या 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में तांडव मचाने वाला है।
कटप्पा भगाएगा भूत
लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या में शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और बाहुबली के कटप्पा यानी सत्यराज आपको बड़े पर्दे पर गुदगुदाने के साथ-साथ खूब डराने के लिए तैयार हैं। फिलहाल अब 7 तारीख को ही पता चलेगा कि मुंज्या को उसका अधूरा प्यार मिलता है या नहीं।