मुंबई पुलिस की हिरासत में रहे मुनव्वर फारूकी, जानें क्या है आरोप?
Munawar Faruqui
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:17 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:17 PM
Munawar Faruqui : बिग बॉस 17 विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बूरी खबर सामने आई है। जहां मंगलवार यानी 26 मार्च को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक हुक्का बार में छापा मारा। इस जगह उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया था। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Munawar Faruqui
विवादों में मुनव्वर फारूकी
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के बाद बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी का नाम विवादों में फंसता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सोशल सर्विस ब्रांच ने मंगलवार रात मुंबई के फोर्ट इलाके में मौजूद सबालन हुक्का पार्लर में रेड मारी और इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया। जिनमें मुनव्वर फारूकी भी शामिल थे।
क्या है पूरा मामला?
खबरों के मुताबिक पुलिस का इस मामले में कहना है कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का इस्तेमाल हुक्का पार्लर में हो रहा था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता है। हालांकि, मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया। वहीं इस मामले में अब तक मुनव्वर फारूकी की तरफ से अधिकारी बयान जारी नहीं किया गया है। Munawar Faruqui