मुकेश खन्ना ने दिया Pushpa 2 का रिव्यू, फिल्म की इस बात से थोड़े निराश हैं अभिनेता
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:48 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:48 PM
Mukesh khanna on Pushpa 2: टेलीविजन जगत के पॉपुलर अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार देते हुए नजर आते हैं। अब अभिनेता ने हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपर डुपर हिट मूवी पुष्पा 2 को लेकर अपना रिव्यू दिया है। अभिनेता ने पुष्पा 2 के रिव्यु के साथ, बॉलीवुड पर पर तंज भी कसा है।चलिए जानते हैं फिल्म पुष्पा 2 को लेकर मुकेश खन्ना का क्या है विचार।
पुष्पा 2 को लेकर क्या कहना है मुकेश खन्ना का(Mukesh khanna on Pushpa 2):
टेलीविजन अभिनेता मुकेश खन्ना ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अच्छी है। यूं तो उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई और उन्होंने अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमकर तारीफ भी की। लेकिन फिर भी एक बात को लेकर वो थोड़े निराश हैं। वैसे तो मुकेश खन्ना जल्दी किसी से इंप्रेस नहीं होते हैं, लेकिन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से वह काफी इंप्रेस हुए हैं।
मुकेश खन्ना ने पुष्पा 2 (Mukesh khanna on Pushpa 2) के ओपनिंग से लेकर एंडिंग तक का बारीकी से विश्लेषण किया है। साथी फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को 10 में से 8- 9 नंबर दिए हैं। मुकेश खन्ना ने कहा है कि - 'मुझे लगता है कि मुझे अल्लू अर्जुन की और फिल्में देखनी होंगी। साथ ही मैं यह भी कहना चाहता हूं कि उनमें शक्तिमान बनने वाली बात है। मैं ये नहीं कह रहा है कि वह यह रोल कर रहे हैं। मैं सिर्फ सजेस्ट कर रहा हूं कि यह रोल उन पर अच्छा लगेगा। उनकी पर्सनैलिटी वैसी है।'
पुष्पा 2 की इस बात से थोड़े निराश हैं मुकेश खन्ना:
मुकेश खन्ना को पुष्पा 2 पसंद आई है, लेकिन वो एक बात से थोड़े निराश भी है। दरअसल पुष्पा 2 में स्मगलिंग को ग्लोरिफाई किया गया है। मुकेश खन्ना का कहना है कि किसी भी फिल्म में गलत की जीत होना कहीं से भी सही नहीं है, और स्मगलिंग को ग्लोरिफाई करना भी उन्हें सही नहीं लगा है।
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने मचाई धूम, तोड़े सारे रिकॉर्ड