जल्द बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है मनीषा रानी!
Manisha Rani
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:45 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:45 PM
Manisha Rani : 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के बाद से देशभर के लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाली मनीषा रानी के अच्छे दिन जल्द शुरू होने वाले हैं। बेशक मनीषा रानी बिग बॉस की विजेता न बन पाई, लेकिन इस प्लॉटफर्म से उन्हें कई नई प्रोजेक्ट के ऑफर आ रहे हैं। रियलिटी शो के खत्म होने के बाद मनीषा रानी की कई म्यूजिक वीडियो आई जो लोगों की ओर से भी खुब पसंद की गई। इतना ही नहीं मनीषा को सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ भी ऑफर हुआ। जिसमें न केवल वह शामिल हुई बल्कि शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। इन दिनों मनीषा रानी की ओक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मनीषा रानी अब जल्द फिल्मों में नजर आ सकती है।
विवेक अग्निहोत्री के साथ दिखी मनीषा
दरअसल हाल ही में मनीषा रानी ने 'झलक दिखला जा 11' ने जीता है, जिसमें मनीषा रानी को 'द कश्मीर फाइल्स' के विवेक अग्निहोत्री ने खूब सपोर्ट किया था। विवेक ने शो के ग्रैंड फिनाले से पहले भी कई बार मनीषा रानी के लिए वोट मांगे थे। विवेक के साथ और मनीषा के सभी फैंस के प्यार के चलते वह शो जीत भी गई। वहीं हाल ही में मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसे देख कर कहा जा रहा है कि जल्द सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।
विवेक सर बहुत विनम्र इंसान हैं - मनीषा रानी
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के साथ ही मनीषा रानी ने प्यार सा कैप्शन भी लिखा है. मनीषा ने लिखा- विवेक सर बहुत विनम्र इंसान हैं। दरअसल उनके जैसे दिग्गज इंसान के सामने सोफे पर बैठने में मुझे शर्म आ रही थी। लेकिन विवेक सर बहुत ज्यादा अच्छे हैं। उन्होंने इस फोटो के लिए मुझे सोफे पर बैठाया और खुद पीछे खड़े हो गए। आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई सर।’ इस फोटो पर विवेक अग्निहोत्री ने मनीषा को मैसेज देते हुए लिखा – ‘ऐसे ही मुस्कुराती रहो और शाइन करती रहो, सबके साथ अच्छे से रहो। आगे के सफर के लिए ऑल द बेस्ट।’ हालांकि अब तक एक साथ प्रोजेक्ट को लेकर दोनों में से किसी ने भी बात नहीं की है। लेकिन लोगों की ओर से उम्मीद लगाई जार रही है कि जल्द मनीषा फिल्मों में दिख सकती है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।