शादी के बंधन में बंधे पुलकित-कृति, सामने आई कपल की ये खूबसूरत तस्वीर
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:59 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:59 PM
Kriti-Pulkit Marriage: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ सात फेरे ले चुके है। उन्होंने शुक्रवार यानी 15 मार्च 2024 को गुरुग्राम में शादी रचा ली। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। आपको बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने शादी के दौरान की झलक फैन्स को दिखाई है और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
Kriti-Pulkit Marriage
पुलकित ने की दूसरी शादी
आपको बता दें कि पुलकित की यह दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने सलमान खान की राखी सिस्टर से की थी। लेकिन बाद में दोनों की नहीं बनी और अलग हो गए। वहीं कृति खरबंदा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'गहरे नीले आकाश से सुबह की ओस तक, हर दुख से सुख तक, उतार से चढ़ाव तक, सिर्फ तुम हो। शुरू से लेकर अंत तक, अभी से लेकर तब तक, जब तक मेरा दिल धड़केगा, तुमको ही पाएगा। हमेशा। सिर्फ तुम हो।'
पुलकित-कृति की लव स्टोरी
दरअसल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दोनों एक दूसरे के प्यार में 'पागलपंती' के सेट से पड़ गए थे। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ गया था। और बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो गया। एक्टर की पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी और 11 महीने में टूट गई थी। इसके पीछे अलग-अलग वजह भी सामने आई थी। कोई श्वेता रोहिरा की गल्ती बतात है, तो कोई इन दोनों के बीच मनमुटाव और आरोपों के बारें में बात करता है। वैसे वजह जो भी हो, अब पुलकित अपनी लाइफ को नए तरीके से शुरू करने जा रहे है। उन्होंने अपनी शादी में हरे रंग की शेरवानी और कृती ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। Kriti-Pulkit Marriage