मामी के डंडे खाने को तैयार हैं कृष्णा अभिषेक, मामा संग मन-मुटाव हुआ दूर
Krishna Abhishek
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:02 AM
Krishna Abhishek : इन दिनों टेलीविजन अदाकारा आरती सिंह (Aarti Singh) की शादी की खूब चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह आरती सिंह और दीपक चौहान की तस्वीरें छाई हुई हैं। आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान संग मुम्बई के इस्कॉन टेंपल में हुई थी। जिसमें आरती के भाई और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) से लेकर मामा गोविंदा (Govinda) तक ने शिरकत की थी।
Krishna Abhishek
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। गोविंदा और कृष्णा के बीच की खटास हर कोई जानता है। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में किसी को इस बात की उम्मीद नहीं की थी गोविंदा अपनी भांजी की शादी में आएंगे लेकिन गोविंदा सभी पुराने गीले-शिकवे भुलाकर आरती की शादी में पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद देकर सभी अफवाहों पर लगाम लगा दिया। आरती सिंह की शादी में गोविंदा की मौजूदगी पर सबकी नजरें टिकी रहीं। ऐसा माना जा रहा है कि मामा-भांजे का लम्बे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।
भांजी की शादी में भावुक हुए गोविंदा
एक बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने खुशी के पलों को बयां करते हुए कहा कि, 'आरती को शादी के जोड़े में देख मामा की आंखों में आसूं आ गए थे। ऐसा 6 या 7 साल में पहली बार है जब मैंने उन्हें इस तरह देखा। मैंने उनका आशीर्वाद लिया और उन्होंने मुझे बधाई दी। मुझे लगता है कि अगर वो थोड़ी देर और रुक जाते तो हम सब रोने लग जाते और वो भी रोने लगते।'
रिश्तों की हुई नई शुरूआत
Krishna Abhishek ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, 'उन्हें जल्दी जाना था जिसकी वजह से हम ज्यादा बात नहीं कर पाएं। कृष्णा ने आरती को आशीर्वाद देने पहुंचे मामा की मौजूदगी को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मामी और नर्मदा भी आतीं, तो और मजा आता। लेकिन कोई बात नहीं, एक शुरुआत तो हुई है। ची ची मामा ने कहा था कि मैं उनसे डायरेक्टली बात करने की बजाय मीडिया के जरिए बात करता हूं।'
'मामी से डंडे खाने को तैयार हैं कृष्णा
कृष्णा का कहना है कि वो गोविंदा मामा और उनकी फैमिली के साथ अपने झगड़ों को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ''अब मैं चला ही जाऊंगा एक दिन। मामी की डांट और डंडे के लिए तैयार हूं। मुझे जो भी डांट पड़ेगी, उसे खाने के लिए तैयार हूं। अब बस बहुत हो गया।''