लंगोट पहने लोगों का पारा बढ़ाते दिखें कार्तिक आर्यन, Chandu Champion कर सकती है तगड़ी कमाई
Chandu Champion
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:40 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:40 PM
Chandu Champion : एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के चलते कार्तिक खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर्स ने 'चंदू चैंपियन' का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। जिसे देखकर फैंस फिल्म की रिलीज डेट की तारीख पर आंख गड़ाए बैठे हैं।
Chandu Champion
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए दर्शक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में Chandu Champion का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर दर्शक की बेताबी और अधिक बढ़ने लगी है। रिलीज हुई पोस्टर में कार्तिक आर्यन एकदम डिफरेंट लुक में दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक को पहली बार ऐसे लुक में देखने के बाद फैंस की धकधकी बढ़ गई है और इन दिनों सोशल मीडिया पर तरफ कार्तिक आर्यन की तस्वीर ही नजर आ रही है।
'चंदू चैंपियन' का पोस्टर हुआ रिलीज
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला लुक सामने आ चुका है। कार्तिक का रेसलर वाला अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कार्तिक को रेसलर के लुक में देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। हालिया पोस्टर में कार्तिक को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है क्योंकि कार्तिक आर्यन को इस अंदाज में पहली बार देखा गया है।
'मुझे गर्व हो रहा है'- कार्तिक
रिलीज हुए पोस्टर में कार्तिक जीत की उम्मीद लिए लंगोट पहने मिट्टी पर तेज रफ्तार में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर साफ पता लगाया जा सकता है कि उन्होंने फिल्म के लिए कितनी शिद्दत से मेहनत की है। अपने इंस्टाग्राम पर 'चंदू चैंपियन' का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि, 'ये मेरे करियर की सबसे चैलेंजिग और स्पेशल फिल्म है और मुझे गर्व महसूस हो रहा है।'
दरअसल Chandu Champion स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित सत्य कहानी है। जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में पैरालिंपिक में देश का गौरव बढ़ाया था। कबीर खान ने डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को बड़े पर्दे से नोट छापने को तैयार हैं।