लगातार विवादों में घिर रही विजय वर्मा की वेब सीरीज, अब बीजेपी ने कसा तंज
IC-814: The Kandhar Hijack
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:31 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:31 AM
IC-814: The Kandahar Hijack : नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'IC-814: The Kandahar Hijack' इन दिनों चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। जहां एक ओर फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है वहीं दूसरी ओर फिल्म विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। ऐसे में इस विवाद में एक नया मोड़ आता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल अब 'IC-814: The Kandahar Hijack' में आतंकवादियों के बदले गए नाम को लेकर भाजपा ने भी निशाना साध दिया है।
Web Series को बॉयकॉट करने की मांग
मशहूर एक्टर विजय वर्मा की लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज ‘IC-814: The Kandahar Hijack’ रिलीज के बाद से विवादों का हिस्सा बनती हुई नजर आ रही है। बता दें ये सीरीज 24 दिसंबर 1999 में हुए विमान हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित है जो OTT Platform Netflix पर रिलीज की गई है। सीरीज में जिन आतंकवादियों की ओर से विमान को हाईजैक किया गया था, उनके नाम बदल दिए गए हैं। जिसको लेकर लगातार विवादों का मुद्दा गर्मा रहा है। अब इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी छलांग लगा ली है और बेव सीरीज पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, वेब सीरीज में जानबूझकर आतंकवादियों के नामों को बदला गया है ताकि उनकी पहचान छुपाई जा सके। ऐसे में सीरीज को बायकॉट करने की मांग की जा रही है।
भाजपा ने सीरीज पर दी तीखी प्रतिक्रिया
'IC-814: The Kandahar Hijack' बेव सीरीज को लेकर BJP के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय का कहना है कि, ‘IC-814 को हाईजैक करने वाले दुर्दांत आतंकवादी थे, जिन्होंने उनकी मुस्लिम पहचान को गुप्त रखने के लिए नाम बदल लिए थे। अब अनुभव सिन्हा ने इस पर वेब सीरीज बनाकर और गैर-मुस्लिम नाम को आगे बढ़ाते हुए उनकी आपराधिक मंशा को वैध कर दिया है। मालवीय का आरोप है कि मेकर्स की तरफ से जानबूझकर मुस्लिम आतंकवादियों की की पहचान छुपाई गई है और हिंदू नाम दिए हैं। इससे क्या होगा? आज कई साल बाद लोगों को यही लगेगा कि विमान को उस समय हिंदुओं ने हाईजैक किया था।’ अमित मालवीय ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जारी रखते हुए कहा कि 'IC-814: The Kandahar Hijack बेव सीरीज में पाकिस्तानी आतंकवादियों के अपराधों को छिपाने का लेफ्ट का एजेंडा अब पूरा हो चुका है।’ इसके अलावा उन्होंने सिनेमा पर भी आरोप लगाते हुए इसे सिनेमा की ताकत बताई है।
कास्टिंग डायरेक्टर ने क्या सफाई दी?
बता दें विमान हाईजैक करने वाले सभी आतंकी पाकिस्तान से थे। जिन्हें बेव सीरीज में भोला, शंकर, बर्गर, चीफ और डॉक्टर का नाम दिया गया है। IC-814: The Kandahar Hijack को लेकर हो रहे विवाद पर रविवार को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि, ‘अपराधियों ने एक-दूसरे के लिए नकली नाम का इस्तेमाल किया था और सीरीज बनाने के लिए इसकी रिसर्च की गई थी।’ आगे उनका कहना है, ‘हमने बहुत सारी रिसर्च की थी और सही शोध किया है। आप उसे जो भी चाहें नाम दें।’
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।