ब्रेस्ट कैंसर के साथ Hina Khan को हुई एक और नई बीमारी, फैंस से लगाई मदद की गुहार
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:25 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:25 AM
Hina Khan : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों संजीदा दौर से गुजर रही हैं लेकिन इसके बावजूद Hina Khan ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी को मात देने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट किया है जिसने फैंस को हिलाकर रख दिया है।
दरअसल Hina Khan इन दिनों थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। इस मुश्किल समय में भी हिना खान लोगों को अपने पोस्ट के जरिए मोटिवेड और अपडेट करती रहती हैं। इसी बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिससे फैंस के बीच टेंशन की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल हिना खान ने लेटेस्ट पोस्ट में ये खुलासा किया है कि उन्हें म्यूकोसाइटिस (Mucositis) नाम की बीमारी हो गई है और ये बीमारी कीमोथेरेपी (Chemotherapy) के साइड इफेक्ट की वजह से हुई है। हिना का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस बेहद परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे हैं।
'मैं कुछ खा-पी नहीं पा रही हूं मुझे बहुत दिक्कत हो रही है'
Hina Khan ने पोस्ट शेयर कर फैंस से अपनी परेशानी कम करने का उपाय मांगते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा है कि, “मुझे म्यूकोसाइटिस बीमारी हो गई है। हालांकि, मैं इसमें डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ नहीं कर रही हूं। इसे कैसे ठीक करना है, सब कुछ डॉक्टर्स बता रहे हैं। ऐसे में अगर आपमें से कोई इससे जूझ रहा है या फिर इसके इलाज के बारे में जानता है तो मुझे सलाह दे।” हिना आगे लिखती हैं,”बहुत मुश्किल हो रहा है, क्योंकि मैं कुछ खा नहीं पा रही हूं। आप लोगों की दुआ मेरे बहुत काम आएगी। प्लीज मुझे बताएं।”
फैंस के बीच दौड़ी टेंशन की लहर
हिना के इस पोस्ट पर ढ़ेरों फैन्स ने कमेंट करते हुए हिना को कई तरह की सलाह दी है। एक यूजर लिखते हैं, जल्द ठीक हो जाइए। आपके लिए दुआ कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, नारियल का पानी, चुकंदर का जूस, आइसक्रीम, कस्टर्ड ट्राय करें। तीसरे यूजर लिखते हैं, मेरी मां इससे गुजरी हैं और हम उन्हें नारियल का पानी पिलाते थे। आपके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। इसके अलावा कई लोगों ने हिना को गले के दर्द को कम करने के लिए माउथवॉश का यूज करने के लिए कहा है।
म्यूकोसाइटिस (Mucositis) क्या होता है?
म्यूकोसाइटिस (Mucositis) मुंह या आंत में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ये बीमारी आमतौर पर कीमो लेने के लगभग 7-10 दिनों के बाद होना शुरू होती है। इसमें ज्यादातर लोगों के मुंह के अंदर सूजन पैदा हो जाती है जिससे म्यूकस मेम्ब्रेन डैमेज हो जाती है। हालांकि सही इलाज होने पर ये बीमारी 10 से 15 दिनों के अंदर ठीक हो जाती है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।